Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक

तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक

Dec 25, 2022

तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक

माँ शारदा कला जगत व जी ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन, एक्चुअल मूवीज़ एवं मड्स मूवीज़ प्रस्तुत भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म  ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक तुलसी पूजन दिवस पर सोशल मीडिया में आउट किया गया है। कई सुपरहिट फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर उमर खान के निर्देशन में बनी यह अनोखी फ़िल्म रूपहले परदे हर किसी का दिल जीतने वाली है। इस फ़िल्म के पहले लुक का यह पोस्टर रोमांटिक बनाया गया है। जिसमें रितेश पांडे तथा ऋचा दीक्षित रोमांटिक मूड में एक दूसरे की नजरों खोये हुए दिख रहे हैं। साथ ही गुलाबी रंग का उड़ता हुआ दुपट्टा प्रेम का प्रतीक दिख रहा है। रोमांटिक बैक ग्राउंड में उड़ते हुए दो पंछी का जोड़ा प्यार का संदेश दे रहे हैं। वाकई फ़िल्म का यह पहला पोस्टर काफी अट्रैक्टिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न रिच व मनोरम लोकेशन पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा की कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फ़िल्म के एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए भोजपुरिया दर्शकों को खाँटी माटी की महक से ओत प्रोत करने के लिए बनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ के निर्देशक उमर खान हैं। फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप, समीर आफताब व अविनाश रोहरा हैं। सह-निर्माता गजेन्द्र त्रिपाठी व अजय कुमार सिंह हैं। इस फ़िल्म की पटकथा उमर खान व संवाद साजिद मल्लिक, उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच के लिखे गीतों को संगीतकार गुणवंत सेन ने बहुत ही मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र सिंह, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, माया यादव, संजय वर्मा,  रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, विजय लक्ष्मी हैं।

तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक

आकाश यादव “दहलीज़” से कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में एंट्री, भोजपुरी को मिला एक और हैंडसम हीरो

आकाश यादव “दहलीज़” से कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में एंट्री, भोजपुरी को मिला एक और हैंडसम हीरो

Sep 2, 2022

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में बड़े कैनवास पर बनी बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “दहलीज़” से हैंडसम हीरो आकाश यादव सिनेमा जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे रुपहले परदे पर अपनी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं।

एस आर वी प्रोडक्शन हाउस & पूनी इंटरटेनमेंट कृत फिल्म दहलीज़ में केंद्रीय भूमिका में आकाश यादव हैं और उनकी नायिका मनीषा यादव हैं। उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को खूब रिझाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर करने के बाद फ़िल्म की एडिटिंग भी पूरी कर ली गई है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार आकाश यादव, मनीषा यादव, अमित शुक्ला, देवेंद्र कुमार पाठक, सुषमा मिश्रा, कविता राज, रिंकू यादव, भानु पांडेय, बिरेन्द्र झा, रम्भा साहनी, रिंकू आयुशी, जागृति गुप्ता, चन्द्रू चंचल, निखिल शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, आई.सी.मौर्या, सचिन श्रीवास्तव आदि हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर आकाश यादव काफी एक्साइट हैं। वे कहते हैं कि ‘पारिवारिक मर्यादा की जब “दहलीज़” लांघी जाती है, तब परिवार नहीं, परिवार एक सराय बन जाती है!’ यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।

इस फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी ने सोशल मीडिया साईट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘दोस्तों! लोटस स्टूडियो में फ़िल्म “दहलीज” की एडिटिंग सम्पन्न हुई। सभी लोगों की मेहनत और माता रानी की कृपा से फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि नवोदित हीरो आकाश यादव के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म दहलीज के प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय, पूनम यादव हैं। डायरेक्टर संजीव बोहरपी हैं, जिन्होंने कमाल की फ़िल्म की मेकिंग किया है। फ़िल्म के लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं। संगीतकार विष्णु मिश्रा हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। मारधाड़ मंलेश, नृत्य सुदामा मिंज का हैं। प्रोडक्शन मैनेजर विवेक जायसवाल, मुख्य सहायक निर्देशक विवेक कुमार, सहायक निर्देशक प्रदीप यादव (लालू), सहायक कैमरामैन नीरज त्रिपाठी, लाइट डिपार्टमेंट संजय सिंह, हरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, बबलू यादव, पवन यादव, राकेश यादव, पवन यादव, लक्ष्मण सोनकर, स्टील रामजनम यादव, कैमरा अटेंडेंट मोहन यादव, किशन सिंह, सौरभ यादव, प्रोडक्शन बॉयस साबिर, शाहिद, आर्ट नूर आलम शेख, राजा शर्मा, सुमित चौरसिया, मेकअप गुड्डू गोल्डन, चेतन कैथल, हेयर ड्रेसर गुनगुन मौर्या, जनरेटर राकेश यादव, पप्पू कश्यप, जनरेटर राकेश यादव, पप्पू कश्यप, टेम्पो ड्राइवर संजय यादव, लोकल प्रोडक्शन आंनद हैं।

आकाश यादव “दहलीज़” से कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में एंट्री, भोजपुरी को मिला एक और हैंडसम हीरो

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में

Sep 2, 2022

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण करने के लिए आगे आई फिल्म प्रोडक्शन हाउस चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. और रामा प्रसाद प्रोडक्शन बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूनिक स्टार यश कुमार हैं, जिन्हें अलग-अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फ़िल्म की नायिका एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह लखनऊ के एक रेसॉर्ट में एक साथ चार भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू किया गया और तब से लगातार शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। मुहूर्त की गई चार फिल्मों में से तीन फिल्म “अघोरी, “मृत्युदंड”, “शूल” के हीरो यश कुमार हैं और चौथी फ़िल्म “शादी बाई चांस” के हीरो अरविन्द अकेला कल्लू हैं।

बता दें कि चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले “अघोरी, “मृत्युदंड” के निर्माता रामा प्रसाद एवं निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले “शूल” का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माता प्रेम शंकर, अरविन्द प्रकाश हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म “शादी बाई चांस” के निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। सभी चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक लखनऊ में ही की जाएगी।

गौरतलब है कि जाने-माने फ़िल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) और फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने इसके पहले यश कुमार के साथ दो भोजपुरी फिल्म अर्धनारी, परशुराम बना चुके हैं। उसके बाद रामा प्रसाद प्रोडक्शन, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले एक साथ 4 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल चारों फिल्मों में से यूनिक स्टोरी के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” की शूटिंग शुभ मुहूर्त करके लखनऊ में शुरू कर दी गई है।

भोजपुरी फिल्म “अघोरी” में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ बतौर हीरोइन यामिनी सिंह अपनी अदा का जादू चलाते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। फ़िल्म के लेखक एस.के. चौहान हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे, डीओपी जहाँगीर हैं। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य महेश आचार्य, कला अवधेश राय का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जेपी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, विष्णु शंकर बेलू, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनिया मिश्रा आदि हैं।

विदित हो कि फिल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) यश कुमार के साथ टोटल 5 फिल्में कर चुके हैं। पहली फिल्म पहली भोजपुरी फिल्म लुटेरे, दूसरी फ़िल्म अर्धनारी, तीसरी फिल्म सुरक्षा, चौथी फ़िल्म परशुराम, पांचवी फिल्म जानवर और इंसान… और अब छठवीं, सातवीं, आठवीं फ़िल्म अघोरी, शूल तथा मृत्युदंड है। यामिनी सिंह के साथ बतौर निर्देशक वे पहली बार फ़िल्म कर रहे हैं। 2 फ़िल्म अघोरी तथा मृत्युदंड में यामिनी सिंह उनके निर्देशन में काम कर रही हैं।

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू

Sep 2, 2022

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में बेहतरीन फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके विधिवत पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ से आए मुनींद्र शर्मा पर्दाफाश चैनल के मुख्य संपादक थे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मुनि थे। उनके अलावा इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना किया।

गौरतलब है कि मां शारदा कला जगत बैनर के प्रोपराइटर मनोज कश्यप एवं जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर के प्रोपराइटर गजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक उमर खान के कुशल नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा नजर आएंगे। उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।

फिल्म के कहानी के बारे में निर्देशक उमर खान ने कहा कि ये कहानी बहुत ही अच्छी है जोकि आप सभी दर्शकों को पुरानी यादों को ताजा कर देगी। दो समुदाय कैसे एक साथ रहकर भाईचारे का संदेश देते हैं, यह फिल्म का मुख्य सार है।साथ ही एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। बाकी आप सभी को फिल्म देखने के बाद सब पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा मां शारदा कला जगत एंड जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप और गजेन्द्र त्रिपाठी हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं निर्देशक उमर खान। इस फ़िल्म की कहानी साजिद मल्लिक ने लिखा है, जबकि पटकथा व संवाद उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच, संगीतकार गुणवंत सेन हैं, जिन्होंने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, संजय वर्मा, रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, विजय लक्ष्मी आदि हैं।

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू

अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद में

अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद  में

Aug 19, 2022

फिल्म लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार की फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित की जा रही प्रोडक्शन नंबर 4 भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं हरियाणा के फरीदाबाद में एक सप्ताह से बड़े जोर शोर से जारी है।

इस फिल्म के हीरो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू हैं। फ़िल्म की हीरोइन चांदनी सिंह एवं तेजी से उभरती अभिनेत्री श्वेता म्हारा हैं।

वरिष्ठ कलाकार गिरीश शर्मा के अलावा विद्या सिंह, साहब लालधारी, कौशल शर्मा,  तेजपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रेखा शर्मा, श्रेया देब, नीलू भारती, त्रिवेणी बाबू, सुधीर झा, प्रदीप मित्र, नीतू सिंह, संजीव कुशवाहा, हरीश शर्मा, हरिंदर शर्मा एवं बाल कलाकार अमृत भारद्वाज अभिनय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ससुरारी जिन्दाबाद के निर्माण में काफी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फ़िल्म के निर्माता मामेंद्र कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है निर्देशक सुनील मांझी ने। लेखक पिंकू दूबे हैं। संगीतकार मधुकर आनन्द हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। कला सिकन्दर विश्वकर्मा का है। ई पी  गिरीश शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य, कार्यकारी निर्माता शिवानी भारद्वाज हैं। मुख्य सहायक निर्देशक आर्यन शुक्ला, मिलन मन्जोशी, असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश श्रीवास्तव, स्टील फोटोग्राफर मोहित व सोनू सुमन हैं। ड्रेस विवेक पटेल, मेकअप अनुज, लाइट अनुज, कैमरा पंकज, कैटरिंग ऋषि यादव का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद  में

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

Jul 5, 2022

आकांक्षा अवस्थी की शुरू दबंगई, निसार खान ने कहा – “हमार दबंग बहुरिया”

कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, मगर आईना कम एंटरटेनमेंट ज्यादा होता है फिल्मों में. जिससे हर वर्ग के दर्शक कहीं न कहीं सिनेमा से नहीं जुड़ पाते हैं, यह अक्सर देखा जाता है भोजपुरी सिनेमा में. जी हाँ! एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोसों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास से कम नहीं है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार ने नायिका प्रधान नारी सशक्तिकरण बल देने, समाज को आईना दिखाने एवं हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने के लिए भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग लखनऊ में विधिवत पूजा-पाठ करके शुरू कर दिया गया है. जिसके लेखन व निर्देशन की कमान महिला प्रधान सामाजिक मुद्दो पर आधारित संघर्ष, लिट्टी चोखा, आशिकी, जुग जुग जिया हो ललनवा, अफसर बिटिया सहित कई भोजपुरी फिल्मों के लेखक राकेश त्रिपाठी संभाल रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया का विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हैं, जिन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं. उनके हीरो निसार खान हैं. उनकी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है.

फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं. लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीतकार मधुकर आनंद हैं. डीओपी विजय मंडल, एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया विश्वकर्मा, लाइन प्रोड्यूसर नितिन कुमार, आर्ट डायरेक्टर राम ठाकुर, प्रोडक्शन हेड दिनेध गुप्ता (रिंकू) हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा अवस्थी, निसार खान, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, मोना राय, अनीता सहगल, बालेश्वर सिंह, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, सत्या दूबे, सोनाली मिश्रा, कृष्णा यादव, अंजनी, आज़ाद अहमद, विश्वराज निषाद आदि हैं.

गौरतलब है कि भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू की गई भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया के सेट जाने माने निर्माता निर्देशक बॉबी सिंह का बर्थडे  केक काटकर हर्षोल्लास के मनाया गया. बॉबी सिंह का यह जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार रहेगा.

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच

भोजपुरी का पहला  ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच

May 19, 2022

मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़  भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

पावर स्टार पवन सिंह के पहले वेब सीरीज “प्रपंच” से लांच हुई ओ टी टी चौपाल,जुटे कई फिल्मी सितारे

मुम्बई, भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा  की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ अब भोजपुरी में भी आ गया  है। यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। लेकिन अब फुलफ़्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया  है और इसकी शुरुआत  पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है।

वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे,काजल राघवानी,शहर अफ़सा,अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर   रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की  ‘लंका में डंका’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी। साथ ही मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल, रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’, अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर’ और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनाये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में  अभय सिंहा ने कहा कि भोजपुरी प्रेमी  अपने फ़ोन में ‘चौपाल’ ऐप डाऊनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर भोजपुरी में शानदार मनोरंजन पा सकते हैं। भारत मे फिलहाल चौपाल के 3 प्लान्स एक्टिव हैं। पहला मोबाइल प्लान  99 रुपए महीने का है। यह एक महीने का प्लान है। इसपे सब्सक्राइबर अपनी मन पसंद फिल्म या वेब सीरीज़ अपने स्मार्ट फ़ोन या एक स्क्रीन पर देख सकता है। यह प्लान स्टैण्डर्ड डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।  दूसरा प्रीमियम प्लान  799 रुपए सालाना  का है। इस सालाना प्लान में दो स्क्रीन (चाहे वो स्मार्ट फ़ोन हो, टेबलेट हो, टीवी हो या फिर लैपटॉप) एक समय पर चलाई जा सकती हैं। यह प्लान हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।

तीसरा फैमिली प्लान 999 रुपए सालाना का है। इस सालाना प्लान में एक साथ तीन स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है । यह प्लान भी हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।  वहीं इन सब को लेकर चौपाल ओटीटी डायरेक्टर  संदीप बंसल ने कहा कि चौपाल भोजपुरी का लॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि हम पिछले तीन वर्षों से इसे आप सब के बीच लाने का प्रयास के रहे थे ।चौपाल के साथ जुड़े हर व्यक्ति का एक ही उद्देश्य है रिजनल कॉन्टेंट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया जा सके। इसके आसान टेक्नोलॉजी और भोजपुरी की विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी के द्वारा लोग कहीं भी कभी भी भरपूर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे।

वही, यशी फ़िलम्स के अभय   सिन्हा ने पार्टनरशिप चौपाल के साथ की है और इस बारे में उन्होंने कहा कि हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश  ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अवधेश मिश्रा ने किया।

अंकुश राजा, काजल राघवानी की फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लांच, दिखी प्यार की दीवानगी

अंकुश राजा, काजल राघवानी की फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लांच, दिखी प्यार की दीवानगी

May 14, 2022

पहली बार एक साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरने आ रहे हैं अंकुश राजा और काजल राघवानी भोजपुरी फ़िल्म “तू मेरी मोहब्बत है” से। जी हाँ! भोजपुरी में बेहतरीन और महंगे बजट की फ़िल्म मेकिंग की कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के युवा सिंगर एक्टर अंकुश राजा और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च किया गया है। प्यार, मोहब्बत, मारधाड़, हँसी ठिठोली से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर मार्स मेलोडी भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है अंकुश राजा में से अंकुश काजल राघवानी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, किंतु कुछ अप्रिय परिस्थिति वश राजा से काजल का प्यार हो जाता है। जिसे अंकुश काजल को बेवफा समझकर गम मे डूब जाता है। प्रेम त्रिकोण कहानी में एक ट्विस्ट यह आता है जब काजल से एक तरफा मोहब्बत करने वाले देव सिंह की एंट्री होती है। प्यार, मोहब्बत, मिलना, बिछड़ना, हास-परिहास के बीच इस फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस रोमांटिक ड्रामा से भरपूर लग रहा है। गाने और फिल्म की मेकिंग, लोकेशन पर काफी खर्च किया गया है, जोकि ट्रेलर में दिख रहा है। इसमें अंकुश राजा और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी और उनकी यूनिक कमेस्ट्री देखते ही बनती है।

गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक से निर्माता बने सूरज शाह द्वारा निर्मित व निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अंकुश राजा और काजल राघवानी एक साथ बतौर हीरो-हीरोइन धमाल मचाने वाले हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी शूटिंग के समय से ही सुर्खियों में रही है। खूब मस्ती, धमाल मचाने वाली सम्पूर्ण पारिवारिक इस भोजपुरी फ़िल्म “तू मेरी मोहब्बत है” के ट्रेलर की काफी सराहना की जा रही है। इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शक एक साथ बैठकर देख सकते हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं आस पास के क्षेत्रों में की गई है। इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर काफी खर्च के साथ की गई है, जोकि फिल्म में दिखने वाली है। फिल्म के सब्जेक्ट के हिसाब से ड्रेस, लोकेशन, प्रापर्टी पर काफी ध्यान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सूरज शाह प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” के निर्माता व निर्देशक सूरज शाह हैं। डीओपी हितेश बेलदार, लेखक मनोज के कुशवाहा, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार बोस रामपुरी, रजनी रंगीला, अजय बच्चन, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार, आर्ट डायरेक्टर शैलेन्द्र, एडीटर रंजीत प्रसाद हैं। ईपी राहुल शाह, कुंवर कश्यप हैं। एसोसिएट डायरेक्टर संतोष पाल हैं। फिल्म के स्टार कास्ट अंकुश राजा, काजल राघवानी, अमृता पांडेय, देव सिंह, आनन्द मोहन, ज़फर खान, संजय वर्मा, परितोष कुमार, प्रदीप शर्मा, शिव दयाल गिरी, दीपक श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, रागिनी राय, रिंकू यादव, जुबैर शाह, मिलन मन्जोषी, कुँवर कश्यप, आशुतोष मिश्रा, मैन चौबे आदि हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज शाह ने सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी को लेकर सुपर हिट फिल्म दीवानापन बनाई थी और अब वे अंकुश राजा और काजल राघवानी की जोड़ी अपनी नेक्स्ट फ़िल्म तू मेरी मोहब्बत है में लेकर आये हैं। जबकि वे इसके पहले अंकुश राजा और पूनम दूबे को लेकर भोजपुरी फिल्म मैं तेरा आशिक बना चुके हैं। निर्माता-निर्देशक सूरज शाह फ़िल्म तू मेरी मोहब्बत है को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे मनोरंजन से भरपूर सम्पूर्ण पारिवारिक सिनेमा लेकर आ रहे हैं, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसन्द आएगी। वे हमेशा फुल इंटरटेनिंग बनाते है, जिसे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।

अंकुश राजा, काजल राघवानी की फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लांच, दिखी प्यार की दीवानगी

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

May 5, 2022

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद के त्यौहार पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर कलर फुल है। पोस्टर के ऊपर में रोमांटिक अंदाज में ऐनक लगाये हुए विशाल सिंह, गौरव झा और सीपी भट्ट दिख रहे हैं। बीच में तीनों एक्ट्रेस को देहाती लुक में दिखाया है।  फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म साफ सुथरा सम्पूर्ण पारिवारिक, हँसी ठिठोली से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है।

गौरतलब है कि बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) द्वारा निर्मित की गई और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू  द्वारा निर्देशित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “तीन दीवाने” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर  की गई है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की यह जोड़ी फुल टू धमाल मचाने आ रही है। भोजपुरिया ऑडियंस के फुल एंटरटेनमेंट के लिए फुल टू धमाल मचाने के लिए बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, श्री माँ फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का निर्माण बिग लेबल की जा रही है। निर्माणाधीन इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विशाल सिंह और सीपी भट्ट हैं। फिल्म की नायिका प्रीति मौर्य और सपना सिंह हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल तू धमाल और फुल एंटेरटेनिंग होगी। साथ ही समर्थ चतुर्वेदी और देवेन्द्र कुमार भी सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री जे नीलम और कॉमेडियन साहब लाल धारी अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।

फिल्म के निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) हैं, जिन्होंने पूरे परिवार को एक साथ देखने लायक संदेशप्रद फिल्म के निर्माण का बीड़ा उठाया है। लेखक व निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू हैं, जो फिल्म निर्माता के फिल्म बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। गीतकार राजेश रतन व सोनू यादव हैं। संगीतकार अशोक राव हैं, जिन्होंने कर्णप्रिय एवं मधुर संगीत बनाया है। डीओपी ओम मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर अशोक मैटी (दादा), सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर आरके श्री, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा, एडीटर कृष्णा मुरारी यादव, सह निर्देशक पीयूष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड संतोष मौर्य, नितिन कुमार हैं। पोस्ट पोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया जा रहा है। डिजाईनर प्रशांत हैं। साउंड प्रभात सिंह “चिंटू” का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं फिल्म के स्टार कास्ट गौरव झा, विशाल सिंह, सीपी भट्ट, देवेन्द्र कुमार, प्रीति मौर्य, सपना सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, साहब लाल धारी, प्रियंका चौधरी, इन्द्रसेन यादव, ऊदल यादव, रागिनी यादव, बॉबी सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, राखी, मास्टर बॉबी आदि हैं।

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच