Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी ने जारी किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी’ का फर्स्ट लुक, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी ने जारी किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी’ का फर्स्ट लुक, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Sep 10, 2026

भारतीय सिनेमा में भक्ति, प्रेम और पारिवारिक संस्कारों की महत्ता हमेशा से दर्शकों के दिलों को छूती रही है। ऐसे में क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ऐतिहासिक पहल करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म ‘राम आयेंगे’ पर भोजपुरी फ़िल्म भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ का निर्माण प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक अभिषेक दूबे निर्देशित इस फिल्म का ऑफिसियल फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है जोकि ऑउट होते ही सोशल मीडिया और सिनेमा प्रेमियों के बीच तेजी से वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 11 सितंबर को सुबह 6 बजे प्यारो एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण, रिश्तों की गहराई और पारिवारिक मर्यादाओं का एक ऐसा ताना-बाना है, जो हर वर्ग के दर्शक को अपने साथ जोड़ने का वादा करता है। ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।

भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव ने बताया कि ‘इस फिल्म के जरिये दर्शकों को उनकी जड़ों, संस्कारों और मानवीय संवेदनाओं से दोबारा जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ पारिवारिक दूरियाँ बढ़ रही हैं, वहीं यह फिल्म प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास का संदेश लेकर परिवार को एक सूत्र में पिरोने आ रही है।’

निर्माता अरविंद कुमार पोहार ने कहा कि ‘ये फ़िल्म ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी’ केवल एक व्यावसायिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का एक सिनेमाई उत्सव है। ये फिल्म बहुत जल्द देशभर के बड़े पर्दे पर रिलीज़ होकर दर्शकों को भक्ति और प्रेम के एक अनोखे सफर पर ले जाएगी।

वहीं निर्देशक अभिषेक दूबे ने बताया कि ‘फिल्म की मेकिंग इस तरह से किया गया है कि दर्शक थिएटर में बैठकर सिर्फ एक कहानी ही नहीं देखेंगे, बल्कि भक्ति भाव और पारिवारिक प्रेम को खुद महसूस करेंगे।’

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी ने जारी किया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी’ का फर्स्ट लुक, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 7वीं भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 7वीं भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू

Sep 3, 2026

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके जोर शोर से कर रही हैं। लगातार फिल्म निर्माण के कड़ी में  6भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट करके 7वीं भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और मोस्ट टैलेंटेड पॉपुलर करोड़ों दिलों की क्वीन पल्लवी सिंह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 7वीं भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं।

डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ में मुख्य कलाकार विष्णु मौर्य, पल्लवी सिंह, प्रकाश जैस, राजेश तोमर, नीलम पांडेय, अनीता ओझा, संगीता सिंह, लालधारी, अजय त्रिपाठी आदि हैं।

इस फिल्म के लेखक संतोष पाल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

 

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने शुरू किया चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग सिद्धार्थ नगर में

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने शुरू किया चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग सिद्धार्थ नगर में

Aug 18, 2026

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है। इस बात का ताज़ा उदाहरण फिल्म प्रोड्यूसर और कॉस्ट्यूम डिजाईनर विद्या मौर्य हैं, जो एक साथ 11 फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। जिससे उन्होंने भोजपुरी सिने जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि फ़िल्म प्रोड्यूसर विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म बनाने के क्रम में चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह, बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता विष्णु मौर्य और एक्टर साहिल सिद्दीकी हैं।

गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, नीलम पांडेय, पुष्पेंद्र राय

अनीता ओझा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जागृति आदि हैं। इस फिल्म के डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

बता दें कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत विगत दिनों एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त धूमधाम से किया गया था, जिसमें से पहली फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ और दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘गूगल से तेज बहू’, तीसरी फ़िल्म ‘परिवार के रौनक’ की शूटिंग कंप्लीट कर ली गई है। अब चौथी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग की विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है।

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

प्रेम सिंह, मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, मनोज द्विवेदी की ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग में शुरू महराजगंज, भदोही में

प्रेम सिंह, मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, मनोज द्विवेदी की ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग में शुरू महराजगंज, भदोही में

Aug 15, 2026

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज, थाना औराई, जिला भदोही में शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत पूजा अर्चना करके मुहूर्त किया गया, उसके बाद सुचारू रूप से शूटिंग शुरू कर दी गई है। पारिवारिक ड्रामा और भरपूर मनोरंजन से सजी इस फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म की पूरी यूनिट में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं, जिन्होंने कहानी की मांग के अनुसार उत्तर प्रदेश के इस खूबसूरत ग्रामीण अंचल को शूटिंग के लिए चुना है। फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रेम सिंह के साथ खूबसूरत अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य और अपर्णा मल्लिक नजर आएंगी।

तीनों की केमिस्ट्री और अभिनय इस फिल्म का मुख्य आकर्षण होने वाला है। इनके साथ फिल्म को और भी सशक्त बनाने के लिए दिग्गज और अनुभवी कलाकार मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, ललित उपाध्याय, कंचन मिश्रा, रिंकू भारती, सुष्मिता मिश्रा, मुस्कान गोस्वामी, प्रियांशी पांडेय, बबलू लाल, सुनील लाल, बाल कलाकार देव शुक्ला, नित्या शुक्ला आदि को शामिल किया गया है।

इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीतकार व संगीतकार सुनील झा, मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष और विनीत हैं। कोरियोग्राफर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर अनिल, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, आमिर, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव ने बताया कि भदोही की खूबसूरत लोकेशन फिल्म के दृश्यों में नया रंग भर रही हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्तों तक चलेगी। यह फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।’

 

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत ग्रैंड मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने और दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और समर सिंह को लेकर फिल्म बनाने के लिए इमरोज अख्तर मुन्ना को चहुंओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का ताँता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है।

वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही फिल्म ‘दानवीर’ के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं, जो पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में अहम योगदान दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों की मेकिंग व निर्देशन किया है। गीतकार छोटू, रत्नेश सिंह, संगीतकार प्रियांशु सिंह, सरगम, डीओपी देवेंद्र तिवारी, डांस मास्टर गोल्डी जायसवाल, सोनू, आर्ट डायरेक्टर पवन प्रजापति, ईपी आदित्य सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर बबलू, प्रोडक्शन मैनेजर नितिन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, समर सिंह, महिमा सिंह, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, निशा झा, सुनीता मौर्य आदि हैं।

इस फिल्म को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि ‘दानवीर एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा।’ उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि ‘जब ये फिल्म आएगी तो आप लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि फ़िल्म ‘दानवीर’ में एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

वहीं देसी स्टार समर सिंह ने कहा कि ‘ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, साथ ही समाज को मजबूत बनाने का संदेश भी देगी। मैं और पवन भइया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे हमारे फैंस में एक अलग ही उत्साह बना हुआ है।’

प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बताया कि ‘इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़े कैनवास की ये फिल्म पवन सिंह और समर सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का काम करेगी।’

पवन सिंह, समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने शुरू किया फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में

 

सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के बोले गए कई डायलॉग वायरल हो रहे हैं।

जैसे कि पवन सिंह ‘पावर एहीजे से शुरू होला और एहीजे खत्म’,  ‘पावर कभी खत्म ना होई’, ‘मेरा नाम पवन सिंह है ठेकेदारी नहीं करता हूं।’ ‘दुश्मनी भी दुश्मन के औकात देखकर करता हूँ।’, ‘बईठलों हाथी गधा से ऊंचा होला।’ ‘एक करोड़ है तब हमसे बात करना।’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक हैं। मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह और आस्था सिंह हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफताब ने लिखा है। इसके संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश हैं।

सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं. रत्नाकर कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कहानी के ऊपर फिल्म नहीं बनी है. काली मेहंदी के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में माही श्रीवास्तव एक गरीब घर की लड़की दिखाई गई है लेकिन अचानक से ही उन्हें कभी आयकर विभाग अफसर के रूप में तो कभी डांसर के रूप में दिखाया गया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट से भारी हुई है. एक तरफ माही श्रीवास्तव के अलग-अलग रूप तो वहीं दूसरी तरफ उनके गरीब पिता का पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की खोज के लिए पुलिसकर्मियों से विनती करना.  दोनों ही सुरतों में फिल्म का ट्रेलर एकदम जबरदस्त नजर आ रहा है क्योंकि कहानी वाकई में काफी अलग है. तीन मिनिट एक सेकेंड के इस ट्रेलर में माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्म से उनके किरदार में जान डाल दी है. इसके साथ ही संजय पांडे और मनोज टाइगर का कैरेक्टर भी ट्रेलर में बहुत ही सशक्त नजर आ रहा है. कुछ भी कहो काली मेहंदी का ट्रेलर देखकर इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघर में देखनी की तीव्र भावना जाग्रत हो उठी है. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है. फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के मंजे हुए दिग्गज निर्देशक धीरू यादव करने जा रहे हैं.

इस फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह, विद्या सिंह, विजय शुक्ला, राव रणविजय, योगेश पांडे, बृजमोहन, उजाला यादव, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, आलोक सिंह, सोनू, मनीष चौरसिया, रोशनी सिंह सहित कई अन्य कलाकार हैं.

इस फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है कि फिल्म कि कहानी बहुत ही बेहतरीन होने वाली है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगी. ऐसा नहीं है कि फिल्म का नाम काली मेहंदी है तो यह कोई महिला प्रधान फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में आपको हर एक कैरेक्टर अपने आप में सजग नजर आएगा.

वही माही श्रीवास्तव ने कहा कि ये फिल्म बहुत ही शानदार सब्जेक्ट पर बनी है जिसे देखकर आपके मन में कई सवाल उठेंगे कि किसी के जीवन में ऐसी भी घटना हो सकती जिससे उनका पूरा जीवन ही बदल जाता है. फिल्म की कहानी एक दम हटके है अपने टाइटल की तरह ही. आप सभी दर्शकों से मेरा निवेदन है कि काली मेहंदी के ट्रेलर को अपना सपोर्ट दें.

​वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बनी काली मेहंदी को रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक धीरू यादव, लेखक धर्मेन्द्र सिंह, डीओपी​ सत्य प्रकाश अन्ना, संगीत निर्देशक धीरू यादव और साहिल खान, गीत शकील आजमी, प्यारे लाल कवि, और ललित खदाना, एसो. निर्देशक अभिषेक दुबे, डायरेक्शनल कोरियोग्राफी धीरू यादव, डीआई सनी, मिक्सिंग सरोज शर्मा, एडिटर अलमास खान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, वीएफएक्स सोनू मद्धेशिया, पोस्ट प्रोडक्शन जे जे महापात्रा मूवी मैजिक स्टूडियो, आर्टराम बाबू और चंदन, ड्रेस दुलदुल सिन्हा, फोकस पुलर प्रवीण का है. फिल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं.

 

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।

निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”

गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।

 

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार


शिल्पी राज और आशुतोष रंजन का गाना ‘हेराइल हो कनबलिया’ एस आर रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के गाने हमेशा ही बहुत पसंद किए जाते हैं। वहीं सिंगर आशुतोष रंजन भी  अपनी बुलंद गायकी से श्रोताओं के दिल जीत रहे हैं। इस बार शिल्पी राज और आशुतोष रंजन का एक साथ नया सांग ‘हेराइल हो कनबलिया’ सिंगर आशुतोष रंजन के साथ ऑडियंस के बीच आया है। इस गाने को ‘एस आर रिकॉर्ड्स’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में पॉपुलर एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने ब्लू साड़ी में बिजली गिरा रही हैं। वह सिंगर आशुतोष रंजन के साथ खूब लटके झटके दिखा रही हैं। शिल्पी राज और आशुतोष रंजन की जुगलबंदी ने इस गाने को सुपर बना दिया है। इस पिक्चराइजेशन बहुत ही मनोरम लोकेशन पर किया गया है। इस गाने का सिचुएशन बड़ा कमाल का है, जो ठेठ भोजपुरिया है। इसीलिए यह सांग भोजपुरिया श्रोताओं को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का बोल भी बड़ा प्यारा है।

इस गाने के वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस के कान से बाली गिरने से होती है। कान में बाली ना होने पर वह पति से कानबाली गुम होने बात बताती हैं। इसी सिचुएशन पर सिंगर आशुतोष रंजन पूछते हैं कि ‘काहे मुँहवा फुलावले बाड़ू धनिया, भईल का बाटे तोहे परेशनिया, कइसे बनावले बाड़ू आपन हलिया…’

तो जवाब में सिंगर शिल्पी राज कहती हैं कि ‘हेराइल हो कनवा के कनबलिया, नईहर से मिलल रहे तीनतलिया, हेराइल हो कनवा के कनबलिया…’ वाकई भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए शिल्पी राज और आशुतोष रंजन ने ठेठ भोजपुरिया गाना दिया है।

‘एस आर रिकॉर्ड्स’ म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘हेराइल हो कनबलिया’ को मधुर आवाज में शिल्पी राज और आशुतोष रंजन ने गाया है। गीतकार मनू मधुरिया के लिखे इस गीत को संगीतकार राज गाजीपुरी ने मधुर संगीत से सजाया है। मिक्स सोनू गाजीपुरी, रिकार्डिंग मिथुन भाई, जितेंद गुप्ता ने किया है। इन गाने के निर्माता लाडो हैं। निर्देशक शिवम यादव हैं।

शिल्पी राज और आशुतोष रंजन का गाना ‘हेराइल हो कनबलिया’ के वीडियो में तोशी द्विवेदी ने गिराई बिजली

ऋषभ कश्यप गोलू, सुजीत कुमार सिंह की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ ने तीसरे दिन भी आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में लहराया परचम

हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में मिल रही है। 12 मई से रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ को बम्पर ओपनिंग मिली है। इस फ़िल्म ने आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में भी सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म में हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और सुपर डुपर हिट ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी रास आ रही है। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म मुझसे शादी करोगी बहुत ही कमाल और धमाल की फिल्म बनी है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के कई सिनेमा हॉल के स्क्रीन पर धूमधाम से रिलीज की गई है।

हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी दर्शकों के बीच फुल टू धमाल मचा रही है। इस फिल्म में ऋषभ कश्यप बहुत ही शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका चैलेंजिंग रोल दर्शकों को खूब भा  रहा है। ऋषभ कश्यप गोलू के साथ टीवी सीरियल एक्ट्रेस विवृति चटर्जी, स्व. आकांक्षा दूबे, अयाज़ खान, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, नितेश गांगाणी, दीपक सिन्हा और बृजेश त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के पास है।

गौरतलब है कि श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा.लि. प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। फ़िल्म के निर्माता राधेश्याम जीवराजजी लोहार, गजानन्द लाल सिंह चौहान व दिनेश अध्याप्रसाद तिवारी हैं। संगीतकार राजेश झा ने गीतकार सुमीत सिंह चन्द्रवंशी, यादव राज व संतोष उत्पाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म की कथा-पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। छायांकन इमरान, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ हीरा लाल यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, कला संजय कुमार का है। निर्माण नियंत्रक अरशद शेख (पप्पू) हैं। सह निर्देशक इमरान अली, प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम व नीरज शर्मा हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

ऋषभ कश्यप गोलू, सुजीत कुमार सिंह की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ ने तीसरे दिन भी आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में लहराया परचम