Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

Oct 10, 2026

Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक चैनल पर रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही गीत को श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

इस गीत को सेतु सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल पिंटू गिरी ने लिखे हैं, संगीत नरेंद्र सागर ने दिया है, जबकि वीडियो का निर्देशन प्रेम जी ने किया है। इस गाने के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

गायिका सेतु सिंह ने कहा, “माई के आशीर्वाद से यह गीत दिल से गाया है। नवरात्रि पर माता रानी के चरणों में मेरी यह छोटी सी भेंट है। उम्मीद है कि ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ हर भक्त के दिल को छुएगा और हर पंडाल में बजेगा।”

उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा, “मेरे इस गाने को आप लोग जरूर देखें और अपना आशीर्वाद दें, साथ ही कमेंट करके जरूर बताएं कि मेरा गाना आप लोगों को कैसा लगा। आप सबका प्यार ही मेरी ताकत है।”

गायिका ने बताया कि इस गाने में भक्ति के साथ-साथ भोजपुरी माटी की खुशबू और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह भक्ति गीत अब सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक चैनल पर उपलब्ध है।

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Oct 1, 2026

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल सजाने लगे हैं। ऐसे में माता रानी के भक्तों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भक्ति भावना से सराबोर देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ रिलीज कर दिया है। गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और अभिनेत्री श्वेता वर्मा माता की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी शानदार अदायगी लोगों का मन मोह रही है।

इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता महारा ट्रेडिशनल लुक में भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और खलनायकी से लेकर चरित्र भूमिकाओं में जान फूंकने वाले दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय इस गीत में भक्त भाव में डूबे नजर आ रहे हैं। उनका अभिनय गीत की गरिमा को और बढ़ाता है। वहीं एक्ट्रेस श्वेता वर्मा का सादगी भरी अदाकारी और मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा भाव देखते ही बन रहा है। साथ ही अभिनेता रोहित सिंह मटरू ने भक्ति भावपूर्ण अभिनय करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि यह भक्ति गीत भोजपुरी फिल्म ‘पंख’ का है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है। फिल्म के कलाकारों ने इस गाने के हर एक फ्रेम में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जिससे गाना देखने में काफी भव्य और आकर्षक लग रहा है। दर्शक एवं माता रानी के भक्त इस गीत को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत को भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय  गायक रत्नेश सिंह रुद्र तथा सुरीली गायिका शालिनी दूबे ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। गाने के बोल सुनते ही मां जगदम्बा के प्रति मन भाव विभोर होने लगता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पंख’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को पॉपुलर सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और एक्ट्रेस श्वेता वर्मा ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार एके47 (चंदन शर्मा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। फ़िल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म ‘पंख’ के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘शारदीय नवरात्रि हमारे देश का एक बहुत ही पवित्र और बड़ा त्यौहार है। हर साल की तरह इस साल भी हमने श्रोताओं और मां दुर्गा के भक्तों के लिए देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ बनाया है। ये सिर्फ देवी गीत ही नहीं है, बल्कि यह मां जगदम्बा के प्रति हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।’

अभिनेता संजय पांडेय ने कहा कि ”रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन देवी गीत बनाया है। शारदीय नवरात्र के पवित्र दिनों में जब मंदिरों और पूजा पंडालों में लाउडस्पीकर पर यह देवी गीत बजेगा, तो निश्चित ही पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय लहरों से गुंजायमान हो उठेगा।’

वहीं अभिनेत्री श्वेता महारा ने कहा कि ‘इस देवी गीत में काम करके माता के प्रति भक्ति भाव और बढ़ गई है। मुझे इस गीत में काम करके बहुत सुकून मिला है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना इस साल नवरात्रि के हर पूजा पंडाल और घर-घर में गूंजेगा।’

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

Oct 1, 2026

A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️

The wait is almost over!

“Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to major digital music platforms, including Spotify and other leading streaming stores, where it is currently undergoing their final approval process.

If everything goes as planned, the song will officially release worldwide on 11 October, with the pre-release scheduled for 7 October.

🎬 The Team Behind the Song

The song was recorded at Yash Raj Studio, with Abhishek Khandelwal serving as the Sound Recording Engineer. He works with Yash Raj Films (YRF) and has been associated with major Bollywood productions, including Pathaan and Ek Tha Tiger.

The mixing and mastering has been handled by Abhishek Gautam, known for his work on the Befikre song “Nashe Si Chadh Gayi”, featuring Ranveer Singh.

🎼 Music: Doleshwar & Mayank

✍️ Lyrics: Masoom Sadarpuri

🎤 Singer: Arvind Ojha

🎙️ Sound Recording Engineer: Abhishek Khandelwal

🎚️ Mix & Master: Abhishek Gautam

❤️ A Song About Love, Emotion & Memories

“Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” is a romantic musical journey built around love, heartbreak, memories and the unforgettable connection between two people.

With cinematic sounds, emotional lyrics and heartfelt vocals, the song is created for everyone who has experienced love in its deepest and most memorable form.

🚀 RELEASE TIMELINE

🎵 Song: Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge

📅 Pre-Release: 7 October

🚀 Official Release: 11 October

🎧 Distribution: TuneCore

🌎 Platforms: Spotify & other major digital music platforms

The song is currently making its way through the final approval process across digital stores.

Once approved, listeners around the world will be able to stream “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge.”

COMING SOON…

A song created with love, emotion and the passion to make a mark.

“Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge”

7 October — Pre-Release

11 October — Official Release

Stay tuned.

The story begins with a song… ❤️

   

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

Sep 1, 2026

Mumbai: The wait is finally over as the much-awaited romantic song “Tu Zindagi” is now out and ready to touch the hearts of music lovers. Filled with love, emotions and heartfelt melodies, the song beautifully captures the feeling of finding that one special person who becomes your whole world.

Featuring talented artists Fatima Ansari and Azhar Ali Khan, “Tu Zindagi” presents a fresh romantic musical experience with an emotional storyline and soulful performances.

The song features vocals by Zayed Khan and Ishaq Khan, while the music and composition have been created by Zayed Ishaq. The music video is directed by Mehek Agarwal, with lyrics penned by Rehnuma Saifi.

The technical team includes Deepam J Baruah for mixing and mastering, while Farheen Khan has worked on costume styling. The project is produced by Sandy Joil.

🎶 SONG CREDITS

Song: TU ZINDAGI

Featuring Artists: FATIMA ANSARI & AZHAR ALI KHAN

Singers: ZAYED KHAN & ISHAQ KHAN

Music & Composer: ZAYED ISHAQ

Director: MEHEK AGARWAL

Lyrics: REHNUMA SAIFI

Mixing & Mastering: DEEPAM J BARUAH

Costume Stylist: FARHEEN KHAN

Producer: SANDY JOIL

With its romantic theme and emotional melody, “Tu Zindagi” aims to connect with listeners who have experienced love, emotions and the feeling of making someone an important part of their life.

The makers are inviting audiences to watch, listen, feel and share the song and share their reactions with the team.

❤️ “TU ZINDAGI” — OUT NOW!

Watch it. Feel it. Share it. And tell us what you feel. 🎶❤️

SUBSCRIBE TO MY PERSONAL YOUTUBE CHANNEL

🔗 https://youtube.com/@officialzayedkhan/

“TU ZINDAGI” OUT NOW: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

Aug 31, 2026

मुंबई: रोमांटिक गानों के शौकीनों के लिए प्रसिद्ध निर्माता मनीष शाह लगातार एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं”* आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुका है, जबकि आगामी *4 सितंबर* को उनका अगला गाना *”तेरी आंखों में”* दर्शकों के बीच होगा।

हाल ही में रिलीज हुए उनके पिछले गीत *’भीगी मोहब्बत’* को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। संगीत प्रेमी *’MS Music Series’* यूट्यूब चैनल पर जाकर इन सभी गानों का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।

“बरसात हैं” में दिखी राज और कविता की शानदार केमेस्ट्री

हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं (Barsaat Hain)”* में राज सिंह राजपूत और कविता मिश्रा की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

* *गायक:* परेश परमार एवं जलपा दावे

* *संगीतकार:* कमलेश वैद्य

* *निर्देशक:* विकास मंडल

* *कोरियोग्राफर:* संजय कोर्वे

4 सितंबर को रिलीज होगा “तेरी आंखों में”

https://youtube.com/shorts/UvWvPmebjh8?si=2j_afRb205txYJBG

आगामी 4 सितंबर को रिलीज होने जा रहे म्यूजिक वीडियो *”तेरी आंखों में (Teri Aankhon Mein)”* में प्रथम जैन और लक्ष्मी पंडित की जोड़ी अभिनय करती दिखेगी।

* *गायक:* मनीष पांडेय एवं रिया गुप्ता

* *गीतकार:* नीतीश त्रिपाठी

* *संगीतकार:* संजय यादव

* *निर्देशक:* अंशुल

* *कोरियोग्राफर:* दिलीप शाह

* *डीओपी (DOP):* निरंजन गुप्ता

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

दोनों ही म्यूजिक वीडियो का निर्माण दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है। कर्णप्रिय गीत-संगीत के साथ-साथ गानों की विजुअल मेकिंग और फिल्मांकन बेहद आकर्षक है। निर्माता मनीष शाह का कहना है कि इन रोमांटिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव और बेहतरीन मनोरंजन मिलेगा।

 

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

Aug 24, 2026

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और शानदार गाना ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ रिलीज हो गया है। एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर जारी इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता आदित्य ओझा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और नितेश कुशवाहा ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है।

गाने के निर्माता सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि भोजपुरी संगीत को नए अंदाज और बेहतर प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ में मनोरंजन के साथ आकर्षक म्यूजिक और शानदार डांस का तालमेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ सकता है।

गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ एक एनर्जेटिक और मनोरंजक भोजपुरी गीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उनकी और नितेश कुशवाहा की आवाज को खूब पसंद करेंगे।

वहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस गाने की शूटिंग का अनुभव काफी शानदार रहा। गाने की बीट और इसकी प्रस्तुति को ध्यान में रखते हुए डांस और एक्सप्रेशन पर खास काम किया गया है। उन्होंने दर्शकों से गाने को प्यार देने की अपील की।

गाने का संगीत साबिर हुसैन ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल सत्यम राजा ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी संजय कोरवे ने की है और वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी साबिर हुसैन ने संभाली है। डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। कास्टिंग लाबकुश साहिस ने की है, जबकि एडिटिंग और वीएफएक्स पंकज साव ने किया है। डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है। गाने के मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी हैं।

एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार यह गाना भोजपुरी दर्शकों के लिए खासा मनोरंजक है। गाने में माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का डांसिंग अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शिल्पी राज की दमदार आवाज और गाने की आकर्षक धुन इसे और खास बना रही है। ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ का वीडियो अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

Aug 23, 2026

मुंबई: निर्माता मनीष शाह की नई प्रस्तुति और बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *’भीगी मोहब्बत’* आधिकारिक तौर पर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना संगीत प्रेमियों और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

‘भीगी मोहब्बत’ एक बेहद ही खूबसूरत और कर्णप्रिय रोमांटिक गाना है, जिसे दर्शकों की पसंद और आधुनिक संगीत के ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गाने में गायक *मनीष पांडेय* और गायिका *रिया गुप्ता* की सुरीली और मधुर आवाज का संगम है, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

दृश्य (वीडियो) की बात करें तो *राज सिंह राजपूत* और *कविता मिश्रा* की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री और शानदार अभिनय दर्शकों का दिल जीत रहा है। दोनों की जोड़ी और उनका डांस दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध:

इस बेहतरीन ऑडियो-वीडियो सॉन्ग का आनंद दर्शक यूट्यूब चैनल *’एम एस म्यूजिक सीरीज’ (MS Music Series)* पर बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं।

निर्माता मनीष शाह का बयान:

म्यूजिक वीडियो के रिलीज पर खुशी जताते हुए निर्माता मनीष शाह ने कहा, “हमारी पूरी टीम ने इस गाने को बेहतरीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत और अपना सर्वश्रेष्ट योगदान दिया है। कलाकारों से लेकर बैकएंड टीम तक सभी ने शानदार काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से दर्शकों ने अब तक हमारी प्रस्तुतियों पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा है, ठीक उसी तरह इस म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ को भी भरपूर प्यार देंगे।”

*क्रेडिट्स (मुख्य टीम):*

* *निर्माता:* मनीष शाह

* *गायक:* मनीष पांडेय

* *गायिका:* रिया गुप्ता

* *गीतकार:* नीतीश त्रिपाठी

* *संगीतकार:* संजय यादव

* *अभिनेता व अभिनेत्री:* राज सिंह राजपूत एवं कविता मिश्रा

* *डीओपी (DOP):* विकास मंडल

* *कोरियोग्राफर:* संजय कोर्वे

* *रिकॉर्डिंग स्टूडियो:* मां शारदा रिकॉर्डिंग स्टूडियो

* *रिलीज प्लेटफॉर्म:* एम एस म्यूजिक सीरीज (यूट्यूब)

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Aug 18, 2026

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’ ने संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए दुबई में भोजपुरी गाने को फिल्मा कर पेश किया है। बता दें कि बहुत ही प्यारा भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ ऑडियंस के बीच आ गया है, जिसको मशहूर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी बेहद मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से दीवाना मस्ताना बना रही हैं। उनके साथ हैंडसम एक्टर मो. ताहिर हफीज ने शानदार अभिनय किया है और माही के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री से धमाल मचा दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ये नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वाकई प्यार का एहसास जगा दिया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

​इस गाने की सबसे खास बात इसकी शूटिंग दुबई के कई खूबसूरत लोकेशन्स पर बड़े पैमाने पर की गई है। इस गाने की पूरी शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात के खूबसूरत शहर दुबई में विभिन्न मनोरम वादियों की गई है। दुबई की आकर्षक और भव्य वादियों में फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन का एहसास करा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार गरदा उड़ाया है। उनके साथ एक्टर मो.ताहिर हफीज ने धमाल मचाया  है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। इस गाने को गीतकार अर्जुन शर्मा ने लिखा है, जबकि संगीतकार गोलू सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व डीओपी राजन वर्मा, एडिटर पंकज साव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) जेबुद्दीन ने किया है। फैशन स्टाइलिस्ट फैशन स्टाइलिस्ट हैं। हेयर पीहू कौर, मेकअप इंद्रजीत दास का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

​वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। ​तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी गाने को काफी उच्च स्तर पर तैयार किया गया है

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्मों और गानों को विश्वस्तर पर पहचान मजबूत करने के लिए हमेशा कुछ नया और बड़े कैनवास पर फिल्माना जरूरी है। बेहतरीन और उच्च स्तर का कंटेंट से रूबरू कराने के लिए ही मैंने दुबई में गाने की शूटिंग किया है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों को छूएगा और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव में कहा कि ‘फैंस और मुझे चाहने वाले मेरे स्टाइलिश अवतार और डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोमांटिक और क्लासिक भोजपुरी गानों के शौकीन लोगों के लिए यह गाना बेहतरीन विकल्प के रूप में साबित होगा। इतने बड़े लेबल पर दुबई जाकर अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद।’

सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट और मेकिंग कमाल का बनाया गया है। मेरी आवाज में गाया हुआ ये सांग अमर हो गया है, इसके लिए  रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद।’

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Aug 14, 2026

भोजपुरी संगीत जगत की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और एक्ट्रेस अंजलि यादव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ ऑडियंस के बीच पेश किया है। ये मजेदार गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजली यादव ने दिलकश अदा के साथ गर्दा उड़ा दिया है। और साथ ही साथ एक्टर रोहित वर्मा ने एक्ट्रेस के संग शानदार केमिस्ट्री जमाते हुए धमाल मचा दिया है।

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव अपनी खूबसूरती, नटखट हरकतों और जबरदस्त डांस मूव्स से पति को रिझाती नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को संगीतप्रेमी एक्ट्रेस अंजलि यादव के एक्सप्रेशन्स, सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली गायकी और गाने की बेहतरीन मेकिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा पारिवारिक और मनोरंजक गाना है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना इस साल का बड़ा हिट साबित होगा और दर्शकों का खूब प्यार बटोरेगा।’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा से भोजपुरी श्रोताओं के लिए साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजक संगीत पेश करती है। जब मुझे ऑफर मुझे मिला था तो  इस गाने के बोल सुनकर ही मुझे लगा था कि यह गाना लोगों के दिलों में तुरंत घर कर जाएगा।’

एक्ट्रेस अंजलि यादव ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मज़ा आया। जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।’

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

​केशव एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ का यूट्यूब पर धमाका, 1 ही दिन में 2 मिलियन व्यूज का मिला प्यार

​केशव एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ का यूट्यूब पर धमाका, 1 ही दिन में 2 मिलियन व्यूज का मिला प्यार

Aug 11, 2026

सावन के पावन महीना में केशव एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी भक्ति-भावना से सराबोर भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है।​ केशव एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई ये फिल्म महज 24 घंटे के भीतर 2 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।​ इस फिल्म को दर्शकों तथा शिव-पार्वती और भक्ति फिल्मों के प्रेमियों की ओर से भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद मिल रहा है। फिल्म को मिली इस शानदार सफलता पर निर्माता और निर्देशक ने दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ एक पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जो भगवान शिव और माता गौरी की महिमा के साथ-साथ मानवीय रिश्तों, घर-परिवार में अहंकार के त्याग और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋचा दीक्षित के साथ मणि भट्टाचार्य, प्रीति मौर्य, कुमार अभिनव, प्रकाश जैस, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, पवन पांडेय आदि कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार हैं। निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी हैं।​​ लेखक रामजनम सिंह हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, मणि भट्टाचार्य, प्रीति मौर्य, कुमार अभिनव, प्रकाश जैस, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, पवन पांडेय, रिंकू भारती, कंचन मिश्र, विपुल ठाकुर, प्रीति राज, राज द्विवेदी, राज मौर्य, अतुल पाठक, टी एन त्रिपाठी, अंशु तिवारी, रागिनी यादव आदि हैं। विशेष धन्यवाद दीपक कामरा (एपेक्स इंटरनेशनल मीडिया) का है। कार्यकारी निर्माता सुमित गिरी, श्रीश कुमार विद्यार्थी, सूर्या यादव हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), ​गीतकार प्रकाश बारूद, एडीटर राजेश शाह, कोरियोग्राफर प्रवीण सेलार, आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर, ​ड्रेस डिजाइनर श्री अपर्णा क्रिएशंस, ​सह निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पोस्टर डिजाइनर देवा आर्ट (सूरज गिरी), ​पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं। ​बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरति, ​पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग ने किया है।

निर्माता शिवम् कुमार सिंह एवं हर्षित कुमार ने कहा कि ‘हम भोजपुरी दर्शकों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने हमारी इस धार्मिक एवं पारिवारिक फिल्म को इतना अपार प्यार दिया। 1 दिन में 20 लाख से अधिक लोगों का फिल्म देखना हमारे लिए बेहद गर्व और प्रोत्साहन की बात है।’

​निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी ने बताया कि ‘इस फिल्म की कहानी और संगीत पर हमने विशेष मेहनत की थी। बाबा भोलेनाथ और माता गौरी की कृपा से दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। फ़िल्म के कलाकारों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करके दर्शकों का दिल जीत लिया है।’