Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

Sep 18, 2026

कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) : फिल्मी दुनिया की चकाचौंध सभी को आकर्षित करती हैं। दर्शक मुख्यतः मनोरंजन के लिए आकर्षित होते हैं। वहीं, इस क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़े लोग यश, वैभव एवं मान – सम्मान के लिए जुड़ते हैं अथवा फिल्म इंडस्ट्री में कुछ करने की इच्छा व जुनून होता हैं। कई इस क्षेत्र में पहले से कामयाबी हासिल कर चुके शख्सियत से प्रेरित होकर आते हैं अथवा अपने शौक को आजीविका बनाने आते हैं। लेकिन, कुशीनगर उत्तरप्रदेश के अनिल शर्मा उनमें से नहीं हैं। अनिल शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं और अभिनय में रुचि की वजह से आज निर्माता – निर्देशक भी बन चुके हैं।

वर्तमान में अपने पेशे के साथ फिल्मों के निर्माण व निर्देशन कार्य को भी पूरा कर रहें हैं। कई भोजपुरी फिल्मों सहित वेब सीरीज और लघु फिल्मों का निर्माण – निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से ली। फिल्मों में आने का मकसद समाज को पारवारिक, सामाजिक और सभ्य दिशा देने वाली फिल्में देना हैं और प्रयास करना हैं कि अश्लील, फूहड़ व भद्दी फिल्में ना बनें।

इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन से मिलें और प्रेरित हुए

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में किसी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे और इसी क्रम में निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा की मुलाकात सर्किट हाउस में अमिताभ बच्चन से हुई। इस मुलाकात ने अनिल शर्मा को काफी प्रेरित किया और अभिनय में इनकी रुचि जागृत हुई। इन्होंने में मन बना लिया कि फिल्म के क्षेत्र में भी काम करेंगे। इसके बाद भोजपुरी फिल्म ” बलम परदेसिया ” के खलनायक बीरेंद्र से भी मिलें। उनके सुझाव से काफी प्रेरित हुए और मन की इच्छा बढ़ी एवं पूरी तरह से मन बना लिया कि अभिनय करेंगे।

भोजपुरी फिल्म ” गंगा किनारे ” में मिला छोटा सा किरदार

उन दिनों इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में भोजपुरी फिल्म ” गंगा किनारे ” की शूटिंग चल रही थी। अनिल शर्मा ने सोचा इस फिल्म में अभिनय को लेकर एक प्रयास किया जाए और पहली बार इस फिल्म से एक छोटा सा किरदार करने का मौका मिला। उस समय बहुत प्रसन्न हुए कि अब फिल्मों में भी एक शुरुआत कर लिए हैं। आगे का रास्ता भी निकल ही जाएगा।

अभिनय के बाद बनें सहायक निर्देशक और फिर निर्माता – निर्देशक

बतौर अभिनेता फिल्म ” गंगा किनारे ” में एक छोटा सा किरदार करने के बाद अनिल शर्मा को भोजपुरी फिल्म ” सईयां जी” में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार तो हुई, लेकिन किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद से अनिल शर्मा ने मन बनाया कि स्वयं निर्माण भी करेंगे और निर्देशन भी। जिसके पश्चात भोजपुरी गायक आलोक कुमार और अभिनेत्री कनक पांडेय को लेकर फिल्म ” हमर बेटी ” बनाई। कई शॉर्ट फिल्मों का भी निर्देशन किया। जिनमें ” सैनिक हिन्दुस्तानी “, ” प्रेम प्रतिज्ञा ” एवं अन्य शामिल हैं। वेब सीरीज रक्षक एवं सच्चाई का भी निर्देशन किया। जबकि, भोजपुरी फिल्म ” लागी ऐसी लगन ” का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा हैं। आगामी फिल्में जज साहब और पिपरा के छांव में की भी तैयारी चल रहीं हैं। बहुत जल्द इनकी शूटिंग शुरू होगी।

अनिल शर्मा की शिक्षा, रुचि और नौकरी

अनिल शर्मा मूलतः उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की हैं। शुरुआत में कई कंपनियों में बतौर इंजीनियर नौकरी किए और वर्तमान में डिप्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। फिल्म निर्माण – निर्देशन में रुचि हैं। जिसे करते रहना हैं और नौकरी के साथ इसे भी बरकरार रखना हैं। जब सेवानिवृत्त हो जाएंगे, फिर पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही काम करेंगे।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

 

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Sep 18, 2026

From: 14th to 20th September 2026

From The Visible To The Invisible

An Exhibition of Paintings

By

Annpurna Shukla

VENUE:

Jehangir Art Gallery

Hirji Gallery

M.G. Road

Kala Ghoda, Mumbai 400001

Timing: 11am to 7pm

Contact: +91 9414440030

Annpurna Shukla was born on the 1st of September, 1964, and has spent the better part of her life in Jaipur, a city whose light, colour, and centuries-old visual traditions seem to have settled somewhere deep in her practice. She didn’t arrive at art as a hobby that grew into a career; she built an entire life’s architecture around it, as a painter, a teacher, a researcher, and eventually, a chronicler of the very traditions she grew up around. Her early recognition came through the circuit familiar to so many serious Indian artists: state exhibitions, teachers’ art shows, regional Lalit Kala Akademi platforms.

Her current work tells the story of narrowing, and that’s really the more interesting story. This September, that narrowing arrives at one of India’s most storied art addresses, the Jehangir Art Gallery in Mumbai, with a solo show called Drishya Se Adrishya, “From the Visible to the Invisible.” Opening on the 14th of September and running through the 20th at Hirji Gallery inside Jehangir Art Gallery, the show is framed by Shukla not as a landscape show but as a record of her own maturing eye. In her own words, an artist’s early years are usually spent chasing clarity, trying to render the visible world with more and more precision. But somewhere along the way, if the practice deepens, the opposite instinct takes over. Detail starts falling away. What’s left isn’t less, exactly, it’s more distilled. A few lines, a few colours, a gesture, and somehow the whole feeling of a place survives the reduction.

For Shukla, that’s not a stylistic choice so much as a spiritual one. She describes it as a movement from the external toward the internal, from what the eye records toward the quieter consciousness that she feels pulsing behind everything visible. Nature, in this telling, was never really the subject. It was the doorway. The show builds toward this idea in its final stretch, in a series of still-life paintings of potted flowers. Instead of a sprawling landscape, the natural world is gathered into a contained, quiet space, and in that containment, Shukla finds a kind of wholeness that the wide view couldn’t offer. Many forms, many directions, folding into one harmonious presence.

Walk into Hirji Gallery this September and you’ll find work that rewards slowness: watercolours where mountains soften into memory, and canvases where the density of brushwork, closer up, dissolves into abstraction, all cream, ochre and indigo, before resolving again into something like a forest floor or a tangle of undergrowth. It’s the kind of painting that changes depending on how close you stand to it, which feels like the whole point. Six decades in, Annpurna Shukla isn’t done chasing precision, she’s just decided precision might live somewhere other than detail. Drishya Se Adrishya is less an exhibition of paintings than an invitation to look the way she’s learned to: past the visible, toward whatever it’s quietly pointing at.

This show was inaugurated on 14th September 2026 by  Honorable Guests – Prof. Him Kumar Chatterjee – Vice Chancellor, Sir J.J. School of Art, Architecture & Design, Mumbai, Mr. Prakash Bal Joshi – Chairman, Artist Center Art Gallery & Eminent Artist , Mr. John Douglas ( Renowned Artist) among others.

 

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

 

प्रतिभा राज, दामिनी यादव को मिला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का साथ, नया भोजपुरी लोकगीत ‘पइसा चाही कि मेहरी बलम’ ने बजाया डंका

प्रतिभा राज, दामिनी यादव को मिला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का साथ, नया भोजपुरी लोकगीत ‘पइसा चाही कि मेहरी बलम’ ने बजाया डंका

Sep 17, 2026

सिंगर प्रतिभा राज और एक्ट्रेस दामिनी यादव को लेकर भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूज़िक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया भोजपुरी लोकगीत ‘पइसा चाही कि मेहरी बलम’ का निर्माण किया है। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी को संगीतप्रेमियों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रतिभा राज की खनकती आवाज़ में गाया हुआ यह पारिवारिक एवं मनोरंजक श्रोताओं मन मोह रहा है। ये गाना पति-पत्नी के खट्टे-मीठे रिश्ते पर आधारित है। इस गाने के वीडियो में पति अवनीश आर्य और पत्नी दामिनी यादव के बीच होने वाली मीठी नोकझोंक, तकरार और अगाध प्रेम दर्शाया गया है।

वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस दामिनी यादव के साथ हैंडसम एक्टर अवनीश आर्य की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पइसा चाही कि मेहरी बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने गरदा शानदार परफॉर्मेंस किया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्य ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रिज़वान खान ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है।

वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फ़िल्म निर्माता रत्नकर कुमार ने कहा कि ‘हमारे देश में पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। इस गीत में उनके बीच और मीठी तकरार को दर्शकों के बीच मनोरंजनपूर्ण प्रस्तुत किया गया है। इस गाने को भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

प्रतिभा राज, दामिनी यादव को मिला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का साथ, नया भोजपुरी लोकगीत ‘पइसा चाही कि मेहरी बलम’ ने बजाया डंका

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’, गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने जीता दिल

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’, गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने जीता दिल

Sep 17, 2026

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर चुकी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ों दिलों पर राज करने के साथ ही साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी और कातिलाना डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनका जब भी कोई गाना आता है तो दर्शक हाथों हाथ लेते हैं। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया भोजपुरी लोकगीत ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच इसे जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में माही श्रीवास्तव ग्लैमरस लुक और लाजवाब स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस गाने को भोजपुरी की चर्चित गायिका गोल्डी यादव ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। गोल्डी यादव की गायकी और माही श्रीवास्तव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने में चार चांद लगा दिया है। शानदार लोकेशन और बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ बनाया गया इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव सिल्वर और पर्पल कॉम्बिनेशन की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैंऔर लोगों को दीवाना मस्ताना बना रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा अपने दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और बेहतरीन मनोरंजन लाने की कोशिश करते हैं। ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ एक ऐसा लोकगीत है, जिसे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर सुन और देख सकते हैं। गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों के धन्यवाद!’

इस गाने पर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मेरे दिल के करीब ये गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’ एक बहुत ही मनोरंजक और पारिवारिक लोकगीत है। इसमें काम करके मुझे बहुत मज़ा आया। रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन गाने की मेकिंग किया है, जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देने के लिए फैंस और ऑडियन्स को दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी’, गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने जीता दिल

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, राजेन्द्र सोनी, संजय चौहान, निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, राजेन्द्र सोनी, संजय चौहान, निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

Sep 15, 2026

हैबेन एंटरटेनमेंट एवं स्पर्श स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूसर हर्षद शाह, राजेन्द्र सोनी, संजय चौहान द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग शुरू की गई है। बता दें कि मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में बन रही इस फिल्म के हीरो सर्वेश सिंह हैं, जो गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजकल सुर्खियों में छाये हुए हैं। ऐसे में एक्टर सर्वेश सिंह, एक्ट्रेस मेघा श्री और डायरेक्टर की तिकड़ी में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जिला कुशीनगर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ग्रैंड मुहूर्त संपन्न किया गया।

मुहूर्त पूजन के समय वैदिक मंत्रोचार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फिल्म का पहला क्लैप बोर्ड देकर कुशीनगर के मनोरम लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया है। गौरतलब है कि डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में बड़े पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ में केंद्रीय भूमिका में सर्वेश सिंह और साउथ व भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस मेघा श्री हैं।

उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर हर्षद शाह, राजेन्द्र सोनी, संजय चौहान हैं। लेखक अरविन्द यादव, डीओपी सावन प्रजापति, संगीतकार आर्यन पोट्टर हैं। मुख्य कलाकार सर्वेश सिंह, मेघा श्री, मनोज द्विवेदी, उमाकांत राय, लाल धारी, रिंकू आयुषी, सृष्टि भंडारी,खुशी मौर्य, युषि पाल, रिया मौर्य आदि हैं।

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, राजेन्द्र सोनी, संजय चौहान, निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस संग शुरू हुई निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11 में से 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू

तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस संग शुरू हुई निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11 में से 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू

Sep 15, 2026

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबकी चहेती ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्य ने अपनी काबिलियत, कड़े संघर्ष और दिन-रात की मेहनत से बहुत बड़ा मुकाम बनाया है। इतना ही नहीं, एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों के निर्माण करने को लेकर महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल भी बन गई हैं। इसी कड़ी में फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू कर दिया है।  इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और सुपरस्टार एक्ट्रेस तनु श्री एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 9वीं भोजपुरी फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ बिना रुके, थके, एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 9वीं भोजपुरी फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ में मुख्य कलाकार तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस, संगीता राव, जागृति गुप्ता, राजेश तोमर, मनीषा कश्यप, शंभू राणा, संजना बिनीता सिंह आदि हैं। इस फिल्म के लेखक इंद्रजीत कुमार, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

तनु श्री, विष्णु मौर्य, प्रकाश जैस संग शुरू हुई निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11 में से 9वीं फिल्म ‘रहस्यमयी बहुरिया’ की शूटिंग शुरू

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

Sep 15, 2026

New Delhi: In a significant step towards strengthening cultural relations between India and Iceland, the Patronship of the Indo-Iceland Film and Cultural Forum was formally presented to H.E. Benedikt Höskuldsson, Ambassador of Iceland to India, during a gracious ceremony held at the Embassy of Iceland in New Delhi.

The Indo-Iceland Film and Cultural Forum was established by the International Chamber of Media and Entertainment Industry (ICMEI) to develop meaningful cooperation between the two countries through cinema, television, media, art, culture, education, tourism and other creative disciplines.

Dr. Sandeep Marwah, President of ICMEI and Chancellor of AAFT University of Media and Arts, congratulated the Ambassador on accepting the Patronship of the Forum. “We are deeply honoured to welcome H.E. Benedikt Höskuldsson as the Patron of the Indo-Iceland Film and Cultural Forum. His guidance and support will add fresh energy to our efforts to bring the people of India and Iceland closer through art and culture,” said Dr. Sandeep Marwah.

“Iceland is internationally admired for its extraordinary natural beauty, rich literary traditions and rapidly growing creative and film industries. The Forum will encourage greater interaction among filmmakers, artists, writers, students, educators, cultural organisations and tourism professionals from both countries,” Dr. Marwah added.

H.E. Benedikt Höskuldsson expressed his appreciation for the honour and welcomed the initiative to expand cultural cooperation between India and Iceland. “Culture and creative expression play an important role in building understanding and friendship among nations. Iceland and India share immense possibilities for collaboration in films, arts, literature, education, tourism and cultural exchange. I am pleased to accept the Patronship of the Indo-Iceland Film and Cultural Forum and look forward to supporting its meaningful initiatives,” said H.E. Benedikt Höskuldsson.

The Forum will work towards organising film screenings, cultural festivals, art exhibitions, academic exchanges, workshops, seminars, institutional partnerships and visits by artists and creative professionals. It will also explore opportunities for collaboration between the film and media industries of India and Iceland.

The ceremony reaffirmed the shared commitment of both sides to advancing people-to-people relations and creating new avenues of cooperation under ICMEI’s global mission of promoting Love, Peace and Unity Through Art and Culture.

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

विंध्याचल में ऐतिहासिक ‘वैदिक संदेश यात्रा’ भव्यता के साथ संपन्न, 500 बटुकों ने दिया वैदिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश, अर्चक पंडित अगस्त्य द्विवेदी ने किया आयोजन

विंध्याचल में ऐतिहासिक ‘वैदिक संदेश यात्रा’ भव्यता के साथ संपन्न, 500 बटुकों ने दिया वैदिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश, अर्चक पंडित अगस्त्य द्विवेदी ने किया आयोजन

Sep 14, 2026

विंध्याचल: धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी विंध्याचल में आयोजित ऐतिहासिक त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के तहत रविवार को भव्य ‘वैदिक संदेश यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसके संयोजक प्रधानाचार्य व अर्चक पंडित अगस्त्य द्विवेदी ने किया। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई यह यात्रा पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से आए विद्वानों, आचार्यों और लगभग 500 वेद बटुकों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान हाथी, घोड़े, धमाल ढोल, डमरू वादन, भगवा ध्वज, मां विंध्यवासिनी की मनमोहक मूर्ति और एक रंग की पोशाक में शामिल महिलाएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। संपूर्ण मार्ग में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

वेदों में निहित ज्ञान भारत की अमूल्य धरोहर: केशव प्रसाद मौर्य

कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘वेदों का ज्ञान भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का परम दायित्व है।’ उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘इस कार्यक्रम के संयोजक प्रधान अर्चक पंडित अगस्त्य द्विवेदी ने प्रयागराज स्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय से शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की है। उन्हीं के माध्यम से उन्हें इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी मिली।’ उन्होंने कहा कि ‘वेद पाठशाला में शिक्षा प्राप्त करने वाला प्रत्येक बटुक लोक कल्याण की प्रार्थना करता है। वेद पढ़ने वाला व्यक्ति कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बाधाएं आईं, लेकिन वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वैदिक परंपराओं तथा धार्मिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निडर होकर कार्य कर रही है।’

उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और विंध्य धाम के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आज श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने अखंड भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को पुन: ‘विश्व गुरु’ बनाने के संकल्प को पूरा करने में हमारी वैदिक परंपरा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

यह त्रिदिवसीय सम्मेलन महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) तथा श्री मां विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला समिति, मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित अगस्त्य द्विवेदी रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर विरुपाक्ष वी. जद्दीपाल ने की। इस अवसर पर पूर्व सचिव प्रोफेसर किशोर मिश्रा, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ल, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, आचार्य एवं आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलस्त्य द्विवेदी, कौशिक द्विवेदी, शिवराम शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अश्वनी पांडेय, राकेश वर्मा, रामधनी पाल, कृष्ण कुमार अग्रहरि, शिवाबली राजपूत, सोमेश्वरपति त्रिपाठी, रामलाल साहनी, जय चौरसिया, प्रशांत जी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

विंध्याचल में ऐतिहासिक ‘वैदिक संदेश यात्रा’ भव्यता के साथ संपन्न, 500 बटुकों ने दिया वैदिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश, अर्चक पंडित अगस्त्य द्विवेदी ने किया आयोजन

दादी-पोती की खूबसूरत जोड़ी The Grand Crown India 2026 में लेगी हिस्सा!

दादी-पोती की खूबसूरत जोड़ी The Grand Crown India 2026 में लेगी हिस्सा!

Sep 11, 2026

गुरुग्राम: NB Entertainment द्वारा आयोजित The Grand Crown India 2026 में इस बार अलग-अलग उम्र के प्रतिभागियों के साथ एक बेहद खूबसूरत और खास दादी-पोती की जोड़ी भी रैंप पर नजर आएगी।

62 वर्षीय Surinder Kaur और उनकी 13 वर्षीय पोती Tanishka Kaur विशेष Dadi–Poti Round में एक साथ रैंप वॉक करेंगी।

यह जोड़ी इस खूबसूरत सोच को दर्शाती है कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती और परिवार के साथ बिताए पल जिंदगीभर की यादें बन जाते हैं। दादी और पोती का एक साथ मंच पर चलना उनके लिए एक बेहद खास और यादगार अनुभव होगा।

The Grand Crown India 2026 की पूरी टीम Surinder Kaur और Tanishka Kaur को उनके इस खूबसूरत सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देती है।

* Surinder Kaur & Tanishka Kaur को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

साथ चलेंगी, साथ चमकेंगी और जिंदगीभर की खूबसूरत यादें बनाएंगी।

The Grand Crown India 2026

One Stage. Endless Possibilities. Be the Crown.

दादी-पोती की खूबसूरत जोड़ी The Grand Crown India 2026 में लेगी हिस्सा!

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 8वीं फिल्म ‘सुतार’ की शूटिंग विष्णु मौर्य और पायस पंडित ने शुरू सिद्धार्थ नगर में

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 8वीं फिल्म ‘सुतार’ की शूटिंग विष्णु मौर्य और पायस पंडित ने शुरू सिद्धार्थ नगर में

Sep 11, 2026

कहते हैं कि ‘जहाँ चाह वहाँ राह’ ये सूक्ति एकदम सटीक बैठती है महिला फिल्म प्रोड्यूसर विद्या मौर्य पर,जिन्होंने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण का बीड़ा उठाया है और बिना रुके, बिना थके एक के बाद एक फिल्म की शूटिंग जोर शोर से कर रही हैं। लगातार फिल्म निर्माण के कड़ी में  7भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट करके 8वीं भोजपुरी फिल्म ‘सुतार’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस पायस पंडित मनोरंजनपूर्ण नजर आएंगे। गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 8वीं भोजपुरी फिल्म ‘सुतार’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म ‘सुतार’ में मुख्य कलाकार विष्णु मौर्य, पायस पंडित, प्रकाश जैस, श्वेता वर्मा, मोना, राजेश तोमर, नीलम पांडेय, अनीता ओझा, जागृति गुप्ता, शम्भू राणा आदि हैं। इस फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 8वीं फिल्म ‘सुतार’ की शूटिंग विष्णु मौर्य और पायस पंडित ने शुरू सिद्धार्थ नगर में