Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

Sep 25, 2026

A Daughter of Bihar Making Her Mark in Europe — Investment Banking Vice President Akanksha Neha Set to Represent India and Europe on the Mrs Universe 2026 International Stage

From a small town in Saharsa, Bihar to establishing her identity across the United Kingdom and Poland, Akanksha Neha, internationally known as Akasha, is carving a distinctive path that spans the corporate world and the international pageantry arena.

With professional expertise across finance, technology and digital transformation, Akanksha currently serves as a Vice President (VP) at one of the world’s leading investment banks. Her international journey has now taken her to the global stage of Mrs Universe 2026, where she is set to represent Mrs Universe India and Europe 2026.

Daughter of Arvind Kumar singh

Born and raised in Saharsa, Bihar, Akanksha grew up in a family that encouraged her to dream beyond boundaries and pursue those dreams with confidence. After completing her early education, she moved to the United Kingdom, where she earned her MBA. She subsequently made Poland her home and, over the past nearly decade, has built a successful professional and personal life there.

When Akanksha first arrived in Poland, she had only a basic, everyday working knowledge of the Polish language. Navigating an unfamiliar language, culture and environment, she chose to embrace the challenges rather than be defined by them. Through determination, resilience and consistent hard work, she adapted to her new surroundings and went on to establish a successful international career in the financial sector.

Her professional journey has been further strengthened by extensive experience in technology and digital transformation, adding a broader dimension to her work in the financial industry. Alongside her demanding corporate career, Akanksha is also a devoted mother, balancing professional responsibilities with family life.

A Global Platform for a Message Beyond Beauty

Having reached a significant milestone in her professional career, Akanksha chose an international platform through which she could share her experiences, perspectives and message with a global audience. For her, beauty pageantry extends far beyond appearances and the pursuit of a crown. She views it as a platform to amplify conversations around women’s identity, confidence, purpose and empowerment.

Akanksha believes that marriage and motherhood should not mark the end of a woman’s ambitions; rather, they can represent the beginning of an entirely new chapter. Through her journey, she hopes to inspire women who aspire to build meaningful careers, nurture their families and continue pursuing their personal dreams.

Her message is rooted in a simple but powerful belief: if a woman can build a family, she can also play a meaningful role in building communities and shaping the world around her.

For Akanksha, “Life with Purpose” is not merely a phrase; it reflects the values that underpin both her personal journey and her growing international platform.

From Mrs Poland International to Mrs Universe

Akanksha’s journey into pageantry began with Mrs Poland International, where she sought to highlight the evolving identity of the modern woman—one who can pursue a career, embrace her individuality, nurture a family and continue to aspire to something greater.

That journey has now brought her to Mrs Universe 2026, where she is moving forward as a representative of Mrs Universe India and Europe 2026.

Carrying her Indian heritage while having built her life and career in Poland, Akanksha aspires to serve as a cultural bridge between India and Europe. For her, this journey represents more than a personal achievement. She hopes to use her growing international platform to strengthen cultural dialogue, foster meaningful connections and encourage women around the world to believe that where they begin does not determine how far they can go.

Where You Begin Does Not Define Where You Can Go

As Akanksha progresses towards the Mrs Universe 2026 stage, her aspirations extend well beyond the pursuit of a crown. She seeks to inspire women, build meaningful international connections, strengthen dialogue across cultures and contribute to conversations around confidence and women’s empowerment.

From the soil of Bihar to higher education in the United Kingdom, from building an international corporate career in Poland to stepping onto the global pageantry stage, Akanksha’s journey represents a remarkable transition across geographies, cultures and professional spheres.

Her story resonates with women who may see marriage, motherhood or family responsibilities as limitations on their ambitions. Through her own experience, Akanksha seeks to demonstrate that these chapters can coexist with professional achievement, personal identity and the pursuit of ambitious dreams.

Known internationally as Akasha, Akanksha has charted a journey that reflects perseverance, ambition and an unwavering belief in the power of possibility. Her story carries a message that success is not confined by age, geography or circumstance. With determination, consistent effort and faith in one’s own potential, new paths can always be created.

Her journey towards Mrs Universe 2026 is therefore more than a pageant pursuit. It is the story of a woman who began in Bihar, built a life and career in Europe, and is now stepping onto a global platform with the ambition to represent her heritage, connect cultures and take a message of purpose and empowerment to audiences around the world.

Media Contact : 9709058893

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

Sep 25, 2026

भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक बार फिर अपने डांस, अदाओं और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उनका नया भोजपुरी डांस सॉन्ग ‘नागिन जैसे डांस’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। गाने में माही श्रीवास्तव का जबरदस्त डांस मूव्स और ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

‘नागिन जैसे डांस’ को भोजपुरी की चर्चित सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है। गाने का टाइटल ही इसकी खासियत को बयां करता है। इसमें माही अपने खास अंदाज में नागिन की तरह लहराते और बलखाते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। गाने के एनर्जेटिक बीट्स और माही के डांस मूव्स मिलकर इसे एक शानदार डांस नंबर बनाते हैं।

इस गाने का निर्माण Worldwide Records के एमडी और निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। गाने को साइबस ने निर्देशित किया है। इसके गीतकार एलसी प्रवीण हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। माही श्रीवास्तव का मेकअप इंद्रजीत और हेयर स्टाइल पीहू ने किया है।

गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “माही श्रीवास्तव की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। जब वह किसी गाने में परफॉर्म करती हैं तो दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। ‘नागिन जैसे डांस’ में माही ने जिस एनर्जी और अंदाज के साथ परफॉर्म किया है, वह शानदार है। गोल्डी यादव की आवाज और आर्या शर्मा के संगीत ने गाने को और खास बना दिया है। हमें खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं।”

माही श्रीवास्तव ने कहा, “‘नागिन जैसे डांस’ मेरे लिए बहुत खास गाना है। इस गाने में मैंने कुछ अलग तरह का डांस करने की कोशिश की है। गोल्डी यादव ने बहुत शानदार तरीके से गाना गाया है और आर्या शर्मा का म्यूजिक भी जबरदस्त है। रत्नाकर कुमार जी और Worldwide Records की पूरी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस गाने का हिस्सा बनाया। दर्शक हमेशा मेरे गानों को प्यार देते हैं और मुझे उम्मीद है कि ‘नागिन जैसे डांस’ को भी इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।”

गोल्डी यादव ने कहा, ‘नागिन जैसे डांस’ गाते समय मुझे बहुत मजा आया। यह एक एनर्जेटिक और मस्ती से भरपूर डांस सॉन्ग है। माही श्रीवास्तव ने गाने में बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी है। उनके डांस और गाने की बीट्स का शानदार तालमेल देखने को मिलता है। मैं रत्नाकर कुमार जी और Worldwide Records की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करती हूं। मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह गाना आने वाले समय में और भी बड़ा हिट बनेगा।”

माही श्रीवास्तव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने डांसिंग स्टाइल, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनके नए गानों का दर्शकों को इंतजार रहता है। ‘नागिन जैसे डांस’ में भी अभिनेत्री का ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके शॉर्ट वीडियो और रील्स भी बनाए जा रहे हैं।

माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता का अंदाजा उनके पिछले सुपरहिट गानों को मिले रिस्पॉन्स से भी लगाया जा सकता है। अभिनेत्री के कई गानों ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल किए हैं। शिवानी सिंह के साथ उनका गाना ‘फस जाईब दोसरा से’ 175 मिलियन यानी 17.5 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है। वहीं शिल्पी राज की आवाज में ‘काला साड़ी’ 111 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

इसके अलावा ‘नजरें में कजरे बन के’ को 8 मिलियन से अधिक, ‘दिलवे में राख लिहि’ को 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ‘सुरतिया जान मार लागेला’ ने रिलीज के महज दो दिनों में 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। इसके अलावा उनका ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘दढ़िया में झुमका फंस गइल’ भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ है।

इन सफल गानों की फेहरिस्त के बीच अब ‘नागिन जैसे डांस’ भी माही श्रीवास्तव के लोकप्रिय गानों की लिस्ट में अपनी जगह बनाता नजर आ रहा है। गोल्डी यादव की दमदार आवाज, आर्या शर्मा का संगीत, एलसी प्रवीण के गीत और माही श्रीवास्तव का शानदार डांस इस गाने को खास बनाते हैं।

‘नागिन जैसे डांस’ Worldwide Records के ऑफिशियल म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को मिल रहे प्यार से पूरी टीम उत्साहित है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच और बड़ा मुकाम हासिल करेगा।

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

निर्देशक सुनील माँझी के निर्देशन में प्रोड्यूसर निर्माता सत्यम सिंह, माधवी पाण्डेय ने शुरू किया भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

निर्देशक सुनील माँझी के निर्देशन में प्रोड्यूसर निर्माता सत्यम सिंह, माधवी पाण्डेय ने शुरू किया भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

Sep 24, 2026

उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी सिनेमा के मल्टी टैलेंटेड सिंगर एक्टर विजय चौहान और करोड़ों दिलों रानी अदाकारा चाँदनी सिंह हैं।

वे पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनकी नई केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने माने निर्देशक सुनील माँझी संभाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता सत्यम सिंह, माधवी पाण्डेय हैं, जो बड़ी शिद्दत से फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक पिंकू दूबे ने कमाल का कथा, पटकथाव संवाद लिखा है। इस फिल्म के डीओपी विजय आर पांडेय, एसोसिएट डायरेक्टर मिलन मनजोशी, दिनेश त्रिपाठी हैं।

विशेष आभार अभय पांडेय, संजीत कुमार और सुजीत कुमार, विशेष सहयोग छात्र नेता पवन सिंह, रणविजय यादव का है। मुख्य कलाकार विजय चौहान, चाँदनी सिंह, गिरीश शर्मा, इन्द्रसेन यादव, संजू सोलंकी, रिंकू आयुषी, साहब लालधारी, शनि शर्मा, हिमांशु शर्मा, विराट सिंह, मनोज राय, पवन सिंह, माधवी श्रीवास्तव, संजना पासवान, सोनी सिंह आदि हैं।

गीतकार भागीरथ पाठक, संगीतकार आर्या शर्मा, अशोक राव, डांस मास्टर महेश आचार्य, आर्ट डायरेक्टर सिकन्दर शाह, ईपी (कार्यकारी निर्माता) अभिनव प्रताप सिंह, लाईन प्रोड्यूसर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर अवनीश माँझी, प्रोडक्शन मैनेजर अजय निगम, बृजेश बाबू, सोमनाथ बाबू, रंजीत, फिल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव, लीगल टीम गिरीश चन्द्र पाण्डेय एंड एसोसिएट हैं। मेकअप श्याम, दानिश, हरिओम प्रसाद, हेयर प्रियांशी, कॉस्ट्यूम डिजाईनर विद्या मौर्या (नानू फ़ैशन डिजाईनर), ड्रेस मैन शहज़ाद आलम, नितेश प्रसाद, स्टिल फोटो ग्राफर विनय चौरसिया, स्पॉट इंचार्ज  जे पी, अनिल, रामजी टीम, लाईट मैन लखपति प्रसाद, जोखन चौधरी एंड टीम हैं।

निर्देशक सुनील माँझी के निर्देशन में प्रोड्यूसर निर्माता सत्यम सिंह, माधवी पाण्डेय ने शुरू किया भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने 11 में से 10वीं भोजपुरी फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने 11 में से 10वीं भोजपुरी फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर

Sep 24, 2026

कहते हैं कि ‘जहाँ चाह वहाँ राह’… यह कर दिखाया है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबकी चहेती ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्य ने, उन्होंने जो सोचा, वह दिल से किया और आज एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों के निर्माण करने को लेकर महिला फ़िल्म निर्मात्रियों ले लिए मिसाल बन गई हैं।  इसी कड़ी में फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू कर दिया है।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विष्णु मौर्य और स्टार एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है।

फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य का उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना है। वे शूटिंग के दौरान ही फिल्मों की एडिटिंग भी करवकमहैं। करीब पाँच फिल्मों की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ बिना रुके, थके, एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ में मुख्य कलाकार विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट, श्वेता वर्मा, नागेंद्र गुप्ता, जागृति गुप्ता, संगीता राय, संजीव मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, अनीता ओझा, शंभू राणा, उपेन्द्र गुप्ता मिंटू आदि हैं। इस फिल्म के लेखक संतोष पाल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह ने 11 में से 10वीं भोजपुरी फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर

 

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

Sep 23, 2026

निर्वा फिल्म्स् सह फिल्मोलॉजी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत हिन्दी फीचर फिल्म “द डिनर” की घोषणा,  स्क्रिप्ट पूजा तथा टाईटल लॉन्च गत् वृहस्पतिवार, १७ सितंबर, २०२६ को जीबीएस सेवा मंडल द्वारा संचालित गणपति बप्पा पंडाल, माटुंगा पूर्व, मुंबई में महती जनसभा मध्य बप्पा भक्त एवं फिल्मोद्योग से संबद्ध कलाकार व तकनीशियनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। “द डिनर” के लेखक – निर्देशक प्रशांत मंबुली हैं।

https://youtube.com/shorts/3odXu4XR4gw

प्रशांत मंबुली के अनुसार, फिल्म “द डिनर” में हिन्दी सिनेमा के नामचीन कलाकार काम करेंगे। अभी प्री- प्रोडक्शन वर्क रफ्तार में चल रहा है। साल के आखिर तक उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में फिल्मांकन शुरू कर दिया जायेगा। संपूर्ण कलाकारों और तकनीशियनों के नाम की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी।

— अ. क़.

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

 

गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Sep 22, 2026

लोकप्रिय गायिका गोल्डी यादव और करोड़ों दिलों को धड़काने वाली मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी एक बार फिर धमाकेदार लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ लेकर ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। ये गीत मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो रिलीज़ होते ही यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स और तमाम डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा रहा है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। बता दें कि सिंगर गोल्डी यादव भोजपुरी संगीत में अपनी मधुर आवाज़ और अनूठी गायकी से श्रोताओं के दिलों पर राज कर रही हैं।

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी मनमोहक अदाकारी, मोहिनी मुस्कान व कयामत ढाने वाले डांस मूमेंट से भोजपुरी सिनेप्रेमियों को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में घरेलू ताने-बाने और सास-बहू के खट्टे-मीठे रिश्ते पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक नवविवाहित बहू की भावनाओं, उसके मन की व्यथा और घरेलू जीवन में सास के तीखे व्यवहार को मनोरंजक अंदाज़ में जीवंत किया है। इसमें माही श्रीवास्तव का अंदाज़ और उनकी नज़ाकत दर्शकों पर बिजलियां गिरा रही हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस, आंखों के इशारे और डांस स्टेप्स ने सबका दिल जीत लिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार रॉकी राज पांडेय ने लिखा है, जबकि संगीतकार गौरव विशाल सिंह ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय अनंजय रघुराज, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा ही मनोरंजक लोकगीत है, जो हमारी मिट्टी की सोंधी महक और पारिवारिक ताने-बाने को दर्शाता है। गोल्डी यादव की सुरीली गायकी, माही श्रीवास्तव की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।’

इस गाने पर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये सांग फुल एंटरटेनिंग है। इसकी शूटिंग के दौरान हमने हर एक मूव्स को काफी एंजॉय किया। रत्नाकर कुमार सर ने इस गाने की मेकिंग में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी है। इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देने के लिए फैंस और भोजपुरी दर्शकों को तहेदिल से शुक्रिया।’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘इस लोकगीत की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि यह आम जनजीवन, पारिवारिक परिवेश और भारतीय संस्कृति की वास्तविक झलक पेश करता है। इतना बेहतरीन लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’

गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘लत मरनी बुझताड़ी सास’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

र्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस सपना चौहान का नया धमाकेदार लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़, यूट्यूब पर मचा हड़कंप

र्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस सपना चौहान का नया धमाकेदार लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़, यूट्यूब पर मचा हड़कंप

Sep 19, 2026

भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज तथा अपनी मनमोहक अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्टार एक्ट्रेस सपना चौहान की बहुचर्चित जोड़ी में नया नया धमाकेदार लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ ऑडियंस के बीच पेश किया गया है। इस लोकगीत ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही इंटरनेट और सोशल मीडिया में सनसनी फैला दी है। भोजपुरी दर्शक और संगीत प्रेमी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की सबसे बड़ी खासियत है कि इस म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले भोजपुरी गाने भारतीय संस्कृति, घरेलू रिश्तों और सामाजिक परिवेश से सीधे जुड़े होते हैं। ऐसे में ये गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ भी संपूर्ण पारिवारिक और मनोरंजन पूर्ण गाना है। यह गीत ननद और भाभी के बीच के पवित्र रिश्ते, आपसी आत्मीयता, मीठी नोंक-झोंक पर आधारित है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस सपना चौहान एक नवविवाहिता के किरदार में नज़र आ रही हैं, जिनके पति रोज़गार व नौकरी के सिलसिले में घर से दूर परदेश चले गए हैं। पति की अनुपस्थिति में उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता है। वो अपने दिल का हाल अपनी ननद से बयाँ करते हुए कहती हैं कि तुम्हारे भइया के बिना सारा साज-श्रृंगार, गहने, कंगन और लाली-लिपस्टिक सब बेकार महसूस हो रहा है। ननद और भाभी के बीच का यह भावनात्मक एवं मनोरंजक संवाद दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रहा है। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर नील स्टार ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। प्रोजेक्ट बाय अनंजय रघुराज। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी की यह पहचान रही है कि वह गानों के केवल ऑडियो पर ही नहीं, बल्कि उसके वीडियो मेकिंग पर भी विशेष ध्यान देती है। लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ को बड़े पैमाने पर अच्छे  लोकेशंस पर शूट किया गया है। यह गाना गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है।’

एक्ट्रेस सपना चौहान ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने हमेशा भोजपुरी दर्शकों के लिए ऐसे गानों का निर्माण करते हैं जो न केवल मनोरंजक होता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को भी दर्शाता है।  इस गाने को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसके लिए सभी भोजपुरी प्रेमियों और फैंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा पारिवारिक और मनोरंजक गाना है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। इन लोकगीत के शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान के अभिनय की जुगलबंदी को दर्शक पसंद कर रहे हैं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान की भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग जोरों पर सुशील सिंह ‘यश’ के निर्देशन में

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान की भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग जोरों पर सुशील सिंह ‘यश’ के निर्देशन में

Sep 18, 2026

मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में बन रही हैबेन एंटरटेनमेंट एवं स्पर्श स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग शुरू की गई है।

बता दें कि अल्बम इंडस्ट्री के किंग स्टार सिंगर सर्वेश सिंह इस फिल्म के हीरो हैं, जो गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजकल सुर्खियों में छाये हुए हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका साउथ और भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मेघा श्री हैं। वे दोनों स्टार कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। शूटिंग के समय से ही चर्चित इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जिला कुशीनगर विभिन्न मनोरम लोकेशन पर की जा रही है। गौरतलब है कि प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान द्वारा डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में बड़े पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ में केंद्रीय भूमिका में सर्वेश सिंह और साउथ व भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस मेघा श्री हैं।

उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। लेखक अरविन्द यादव, डीओपी सावन प्रजापति, संगीतकार आर्यन राजकुमार, गीतकार शेखर मधुर, सिंगर सर्वेश सिंह, सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, शिल्पी राज हैं।

कोरियोग्राफर प्रसून यादव, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा, ईपी प्रकाश जायसवाल, लाइन प्रोड्यूसर दीपक तिवारी हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर दीपक तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर जावेद आलम, लोकल प्रोडक्शन कंट्रोलर बिपिन सिंह, स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी हैं। मुख्य कलाकार सर्वेश सिंह, मेघा श्री, उमाकांत राय, मनोज द्विवेदी, सुधा पाल, रिंकू आयुषी, साहब लालधारी, रिया मौर्य, लवकेश विश्वकर्मा, अमित पाठक, देवेंद्र सागर, गोलू आदि हैं।

प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान की भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग जोरों पर सुशील सिंह ‘यश’ के निर्देशन में

अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में नटराज प्रोडक्शन हाउस की भोजपुरी फिल्म ‘हमार जिन्दगनिया मोटकी दुल्हनिया’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में नटराज प्रोडक्शन हाउस की भोजपुरी फिल्म ‘हमार जिन्दगनिया मोटकी दुल्हनिया’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

Sep 18, 2026

‘नटराज प्रोडक्शन हाउस’ के बैनर तले बनाई जा रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘हमार जिन्दगनिया मोटकी दुल्हनिया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल जिला कुशीनगर में शुरू हो गई है। इस फिल्म के निर्माता रोहित शर्मा हैं। लेखक, गीतकार, निर्देशक अखिलेश पाण्डेय हैं, जो लीक से हटकर सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं।

इस फिल्म को मनमोहन शर्मा का आशीर्वाद मिला है। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार जय यादव, संजय पांडेय, मिथिला पुरोहित, अनूप अरोड़ा , लाल धारी, काजल श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, अमित के पाठक, रिंकू आयुषी, अमित शुक्ला, शैलेन्द्र आदि हैं। इस फिल्म के संगीतकार पुनीत शर्मा, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी हैं। डांस मास्टर प्रसून यादव व विवेक थापा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर डब्लू बिहारी, लाईन प्रोड्यूसर रोहित शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर चन्द्रशेखर यादव, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष प्रजापति, लोकल प्रोडक्शन कंट्रोलर विपिन सिंह हैं।

एसोसिएट डायरेक्टर बबुआ मनीष असिस्टेंट डायरेक्टर अंकिता सिंह, पीआरओ रामचन्द्र यादव, मेकअप मैन देव शर्मा, ड्रेस डिजाईनर विवेक पटेल हैं। इस फिल्म के अखिलेश पाण्डेय एवं निर्माता रोहित शर्मा  का कहना है कि वे फिल्म की मेकिंग और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते और दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पारिवारिक ड्रामा के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार जिन्दगनिया मोटकी दुल्हनिया’ न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि इस फिल्म के जरिये दर्शकों को संदेश भी मिलेगा।

अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में नटराज प्रोडक्शन हाउस की भोजपुरी फिल्म ‘हमार जिन्दगनिया मोटकी दुल्हनिया’ की शूटिंग शुरू कुशीनगर में

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

Sep 18, 2026

लखनऊ: राज्य विधान मण्डल पेंशनर्स संस्थान की बैठक विधान भवन लखनऊ के सभाकक्ष में डॉ सी पी शमी की अध्यक्षता एवं बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुयी। कार्यक्रम में चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस एमडी -उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन, भाजपा नेता व वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन एडवोकेट विनय  कुमार दुबे, डॉ सूर्यकांत, गोविन्द जांगिड जयपुर, रमाकांत पांचाल उज्जैन, शिवम सिंह बलिया एवं मनमोहन यादव ने विशिष्ट आतिथि के रूप में पधार कर सभा को संबोधित किया i

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान द्वारा एडवोकेट वि के दुबे और उनकी संस्थाओं द्वारा उत्तर प्रदेश में हजारों महिलाओं को रोजगार प्रदान और जनमानस के कल्याण हेतु लगातार किये जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए विशेषरूप से सम्मानित किया गया i अपने संबोधन में अध्यक्ष जी ने सामाजिक कल्याण और राष्ट्र सर्वोपरि भावना को सचेत किया और महिलाओ के कल्याण और जनसेवा के संकल्प को अभिभूत किया i वि के दुबे ने अपने अभिभाषण ने भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए परिश्रम, तकनीत और कौशल से हम सब को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना की और उनकी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की तारीफ़ की और जैसे जन जन तक उसका लाभ मिल रहा है वो बताया i

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों का खूब बखान किया और शासन और कुशासन के अंतर को समझाया i अपने संबोधन में दुबे ने कहा आज हम जिस स्तर पर आगे बड़ रहे है अब वो दिन दूर नहीं की भारत राष्टगुरु बनेगा और हम एक विकसित राष्ट्र बनेंगे i उन्होंने यह भी कहा प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार संकल्पित होगी और गांव गांव में सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को सुचारू रूप से कार्यान्वित किया जाएगा जिससे समाज के अंतिमवर्ग पर बैठा व्यक्ति भी उसका लाभ ले पायेगा तब जाकर हम अंत्योदय कल्याण कर विकसित राष्ट्र बनेंगे, सेवा का संकल्प लिया और भारत माता की जयकार कर सभा में उद्घोषणा कर लोगो को प्रेरित किया i

भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय की राजभाषा एवं हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके एडवोकेट दुबे अपनी उत्कृष्ट विधिक सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों के लिए देशभर में सुविख्यात हैं।वर्षों से बैंकिंग, एनपीए समाधान, विधिक जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे अधिवक्ता विनय कुमार दुबे को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। अधिवक्ता विनय कुमार दुबे को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

विनय कुमार दुबे (वी. के. दुबे) मुंबई, दिल्ली एवं बेंगलुरु में कार्यरत

एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ हैं, जो सिविल, आपराधिक एवं एनपीए परामर्श मामलों में अपनी विशेष विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। वे मुख्य रूप से बॉम्बे उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में उच्च प्रोफाइल मामलों की पैरवी करते हैंi कानूनी मामलों के अलावा वे बैंकिंग, औद्योगिक से संबंधित मामलों में विशेष पहचान रखते है, और VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन और NPA BAZAAR PRIVATE LIMITED कंपनी जो वित्तीय मामलों को सुलझाने में विशेष भूमिका निभाती है उसके सीएमडी हैं i भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का दायित्व भी प्रदान किया गया है। वे प्रतिष्ठित लॉ फर्म “वी. के. दुबे एसोसिएट्स” के प्रमुख हैं, जो “Justice for All” के सिद्धांत पर कार्य करती है।

सिविल एवं आपराधिक विवादों के निस्तारण में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। इसके अतिरिक्त वे सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनसेवा के कार्यों का भी नेतृत्व करते हैं।उनकी अन्य लॉ फर्म VKDL Corporation LLP एवं United Legal बैंकिंग, कॉर्पोरेट एवं सेटलमेंट मामलों में विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करती हैं और सामूहिक रूप से एक दशक से अधिक का अनुभव रखती हैं।

उनका सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भी कभी योगदान रहा हैi दुबे ने भारत इंटरनेशनल बिजनेस ओरिएंटेशन (बीबो फाउंडेशन) की भी स्थापना की है जिसके माध्यम से भारत और विदेशों में विभिन्न व्यापारी वर्ग से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करते है और साथ ही ब्राह्मण एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट तथा ज्ञानोदय सेवा समिति में भी प्रभावी सक्रिय भूमिका है, जिनके माध्यम से वे विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय हैंi वे प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय विधि प्रमुख भी हैं तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक जमीनी स्तर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।गौ-संरक्षण, निर्धनों की सहायता, शिक्षा प्रसार तथा सामाजिक उत्थान के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।

वे कुमारी ममता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ज्ञानोदय सेवा समिति के माध्यम से वंचित वर्गों के लिए शिक्षा एवं सहायता कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।वर्ष 2024 एवं 2026 में उन्हें विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय और अनेक राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें लंदन में आयोजित 2nd International Bar & Bench Badminton Championship में विशेष सम्मान और “Popular Civilian Icon of India Award” भी शामिल है। उनका प्रमुख उद्देश्य विधिक सहायता, सामाजिक सशक्तिकरण तथा जनजागरण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संचालित अपने सामाजिक कार्यों को दिल्ली और मुंबई स्थित अपनी पेशेवर गतिविधियों के साथ प्रभावी रूप से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में हरि प्रकाश अग्रवाल, डॉक्टर रुपाली राठौर, पूजा उपाध्याय, निधि रस्तोगी, अनीता , चित्रा दीक्षित, प्रेमचंद्र , संतोष पाल, मधु कृष्ण,  पुरुषोत्तम लाल, सोनी, जगदीश , प्रताप नारायण द्विवेदी, मीना, शिव राम मिश्रा, राजेश प्रकाश , राम विहारी मिश्रा,  श्वेता सोनी, संजय विश्वकर्मा, गुलविनदर, उमेश शुक्ला, गजेंद्र सिंह, सेवक राम, दिनेश चंद्र अवस्थी, के डी त्रिपाठी, विनय,शिवम सिंह, पत्रकार चंद्र किशोर शर्मा, रामकुमार शर्मा  द्वारा विश्वकर्मा भगवान को नमन किया गया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र नायक कहा गया।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा राष्ट्र नायक नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया वे देश को विश्व के शिखर पर स्थापित किया।

विशिष्ट अतिथि चंद्र भूषण त्रिपाठी  ने कहां की भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता है और सभी धर्मों में पूजनीय है तथा तथा सेवा संकल्प के अप्रतिम उदाहरण हैं। अध्यक्ष डॉ सीपी शर्मा के सुपुत्र आशीष द्वारा नीट क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

बैठक से पूर्व में शिवम सिंह के सौजन्य से भण्डारे का भी आयोजन हुआ। अंत में डॉ दिनेश चन्द अवस्थी संस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त किया i

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i