Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

सुपरस्टार रितेश पांडे का नया देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, इंटरनेट पर मची धूम

सुपरस्टार रितेश पांडे का नया देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, इंटरनेट पर मची धूम

Oct 14, 2026

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे का नया भक्तिमय देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ रिलीज होते ही संगीतप्रेमियों और माता के भक्तों के बीच आ गया है। इस देवीगीत को मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रितेश पांडे की मधुर आवाज में भक्ति भाव से गाया हुआ इस देवी गीत के वीडियो में एक्टर सिंगर रितेश पांडे और एक्ट्रेस रानी शानदार अभिनय करते हुए माता की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि देवी दुर्गा माता की महिमा पर आधारित इस गीत में रितेश पांडे ने अपनी  सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायकी का जादू संगीतप्रेमियों और श्रद्धालुओं पर बिखेर रहे हैं। गाने के वीडियो में रितेश पांडे जहां माता जी की आराधना में करते हुए भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं, वहीं उनके के साथ अभिनेत्री रानी श्रद्धा भाव  में अभिनय करते दिखाई दे रही हैं। दोनों ही कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में माता रानी के दरबार में अपनी बेहतरीन भक्तिमय प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ऑन-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री और अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। इस जीत का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है और इस गीत को माता के भक्तों और माता जी के पंडालों में बड़े प्रेम भाव से सुना व देखा जा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत के वीडियो में रितेश पांडे और एक्ट्रेस रानी नए शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर रितेश पांडे ने मधुर आवाज में गाया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार एनके वर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा भक्ति देवी गीत है, जो हर श्रद्धालु के मन में भक्ति भाव जगा रहा है। रितेश पांडे और रानी की जोड़ी ने इसमें कमाल का काम किया है। सांस्कृतिक और भक्ति भाव से परिपूर्ण ये देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है।’

वहीं गायक व अभिनेता रितेश पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मां भगवती के चरणों में अपनी आवाज समर्पित करना मेरे लिए हमेशा सौभाग्य की बात होती है। रत्नाकर कुमार सर ने इस देवी गीत को बहुत ही श्रद्धा के साथ बनाया है। दर्शकों और माता के भक्तों से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूँ।’

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज