Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग शुरू है सिद्धार्थ नगर में

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग शुरू है सिद्धार्थ नगर में

Aug 16, 2026

भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच रहीं प्रोड्यूसर विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों से तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह, बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता विष्णु मौर्य स्टारर इस फ़िल्म की लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह, नीलम पांडेय, राजेश तोमर, अनीता ओझा आदि हैं।

फ़िल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। लेखक संतोष पाल, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, आर्ट डायरेक्टर नागेंद्र गुप्ता, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

बता दें कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत विगत दिनों एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त धूमधाम से किया गया था, जिसमें से पहली फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ और दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग कंप्लीट कर ली गई है। अब तीसरी फ़िल्म की विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है।

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में