Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा

अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा

Jun 6, 2026

Stay Aware! Stay Articulate!

जब संगीत आत्मा को छूता है और अध्यात्म मन को दिशा देता है, तब संवाद केवल बातचीत नहीं रह जाता, वह एक अनुभव बन जाता है। ऐसा ही एक भावपूर्ण और विचारोत्तेजक अनुभव देखने को मिला दैनिक भास्कर प्रस्तुत Articulate With Anuja के नवीनतम एपिसोड में, जहाँ गायिका-अभिनेत्री अनुजा सहाई ने चिन्मय मिशन साउथ अफ्रीका के रेजिडेंट आचार्य एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी अभेदानंद का स्वागत किया।

अपनी मधुर आवाज़, अभिनय प्रतिभा और सकारात्मक व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली अनुजा सहाई ने वर्षों से संगीत और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। बजवा शहनाई, पायल और मुंडा जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनुजा को प्लेबैक सिंगिंग का पहला अवसर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मिला, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के साथ एल्बम स्पेस साझा किया। संगीत, अभिनय और सार्थक संवादों के माध्यम से लोगों से जुड़ना उनकी पहचान बन चुका है।

इस विशेष एपिसोड में चर्चा केवल अध्यात्म तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन के उन प्रश्नों तक पहुँची जो हर व्यक्ति कभी न कभी स्वयं से पूछता है। आत्मबोध, जीवन का उद्देश्य, रिश्तों की गहराई, आंतरिक शांति और आधुनिक जीवन में प्राचीन ज्ञान की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर स्वामी अभेदानंद ने अत्यंत सरल किंतु गहन विचार साझा किए।

उन्होंने बताया कि अध्यात्म किसी विशेष स्थान, वेशभूषा या कर्मकांड तक सीमित नहीं है। यह स्वयं को जानने, अपने भीतर की शांति को पहचानने और जीवन को अधिक जागरूकता, करुणा और संतुलन के साथ जीने की यात्रा है। उनके विचारों ने यह संदेश दिया कि बाहरी उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है अपने भीतर के व्यक्ति से जुड़ना।

इस अवसर पर अनुजा सहाई ने कहा, “मुझे हमेशा लगता है कि संगीत, कला और अध्यात्म एक ही स्रोत से निकलते हैं। स्वामी अभेदानंद जी के साथ यह संवाद मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और समृद्ध करने वाला अनुभव रहा। उनकी सरलता और जीवन को देखने का दृष्टिकोण हर आयु वर्ग के लोगों को छू सकता है। ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ के माध्यम से मेरा प्रयास है कि ऐसे संवाद लोगों तक पहुँचें जो उन्हें सोचने, समझने और स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करें।”

Articulate With Anuja अपने मूल विचार “Stay Aware! Stay Articulate!” के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी हस्तियों को एक मंच पर लाता है। यह केवल एक पॉडकास्ट नहीं, बल्कि विचारों, अनुभवों और जीवन मूल्यों को साझा करने की एक सार्थक पहल है।

स्वामी अभेदानंद के साथ यह विशेष एपिसोड दर्शकों और श्रोताओं को जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने, स्वयं से जुड़ने और अधिक संतुलित, जागरूक तथा उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आज के शोरगुल भरे समय में यह संवाद एक शांत प्रार्थना की तरह है, जो मन को ठहरने, सुनने और भीतर झाँकने का अवसर देता है।

https://youtube.com/shorts/fSYDf4JH82U

 

अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा

“Listening To Birds” Solo Show Of Paintings By Contemporary Artist Mahananda Sagare In Jehangir Art Gallery

“Listening To Birds” Solo Show Of Paintings By Contemporary Artist Mahananda Sagare In Jehangir Art Gallery

Jun 6, 2026

From: 1st to 7th June 2026

“Listening to Birds”

Solo Show of Paintings

By contemporary artist Mahananda Sagare

VENUE:

Jehangir Art Gallery

Hirji Gallery

M.G. Road, Kala Ghoda,

Mumbai 400001

Timing:11am to 7pm

Contact: +91 9860290534

www.mahanandasagare.com

In her latest solo exhibition, Mahananda Sagare presents a body of work that emerges from silence, repetition, and prolonged acts of looking. Her paintings inhabit the fragile threshold where observation slowly transforms into inner experience. Rather than treating nature as subject matter, Sagare approaches it as a lived companionship; something sensed through rhythm, atmosphere, and  proximity.

The exhibition moves through recurring forms that appear almost elemental: birds in flight or pause, drifting leaves, dense clusters of organic movement, shadows suspended between stillness and motion. These are not descriptive images. They function more like states of mind; fleeting presences that carry memory, solitude, tenderness, and unease all at once. Her surfaces breathe through layered textures, muted intensities, and sudden bursts of colour that feel less painted than experienced.

There is an honesty in Mahananda’s visual language. The works resist theatricality and overstatement. Instead, they build a personal space where intuition becomes structure and sensitivity becomes method. One senses an artist listening carefully to the world before attempting to translate it. This gives the paintings their quiet force.

Her practice also reflects an important contemporary tension: how does one remain inward and attentive in a culture addicted to noise, and visibility? Mahananda Sagare’s works answer this not through protest, but through persistence. They slow perception down. They ask the viewer to stay with an image long enough for it to reveal its emotional temperature.

This show was inaugurated on 1st June 2026 by eminent artist Shakuntala Kulkarni.

 

“Listening To Birds” Solo Show Of Paintings By Contemporary Artist Mahananda Sagare In Jehangir Art Gallery

20 वर्षों की साधना, अनुशासन और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में नई उड़ान: आशीष ठाकुर

20 वर्षों की साधना, अनुशासन और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में नई उड़ान: आशीष ठाकुर

Jun 6, 2026

मार्शल आर्ट्स की दुनिया का जाना-पहचाना नाम, अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना दम

नई दिल्ली / मुंबई | विशेष संवाददाता : जब बात मार्शल आर्ट्स, आत्मरक्षा और अनुशासन की होती है, तो कुछ नाम अपने आप सम्मान के साथ लिए जाते हैं। उन्हीं नामों में से एक हैं आशीष ठाकुर, जिन्होंने अपने 20 वर्षों के अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के दम पर देशभर में एक अलग पहचान बनाई है।

दक्षिण कोरिया से प्राप्त 5वीं डैन ब्लैक बेल्ट (ताइक्वांडो) से सम्मानित आशीष ठाकुर आज मार्शल आर्ट्स की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व माने जाते हैं। ताइक्वांडो के साथ-साथ वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए), कराटे, किक बॉक्सिंग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के भी विशेषज्ञ हैं। पिछले दो दशकों में उन्होंने न केवल हजारों विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है, बल्कि अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों, सुरक्षा बलों और नामचीन हस्तियों के साथ भी कार्य किया है।

उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारतीय सेना के प्रशिक्षण शिविरों, भारतीय वायुसेना के शिविरों, एसएसबी प्रशिक्षण शिविरों तथा दिल्ली पुलिस के जवानों और प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षण प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त देश के कई बड़े कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को आत्मरक्षा और फिटनेस की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व समझाया है।

खेल जगत में भी आशीष ठाकुर का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कई खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित परिवारों को प्रशिक्षण दिया है। उनके प्रशिक्षण का लाभ उद्योग जगत, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों की अनेक जानी-मानी हस्तियों ने भी लिया है। यही कारण है कि आज वे केवल एक प्रशिक्षक नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

बॉलीवुड में बढ़ते कदम

मार्शल आर्ट्स की दुनिया में सफलता के बाद अब आशीष ठाकुर मनोरंजन जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनका एम. के. फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के साथ आधिकारिक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत वे प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।

विशेष बात यह है कि वे केवल एक कलाकार के रूप में ही नहीं, बल्कि एक्शन निर्देशक के रूप में भी अपनी सेवाएँ देंगे। उनके वर्षों के अनुभव और तकनीकी ज्ञान का लाभ आने वाली परियोजनाओं को मिलने वाला है।

प्रोडक्शन हाउस के निर्देशक एम. आर. खान के साथ उनकी यह नई साझेदारी फिल्म जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि आशीष ठाकुर की एक्शन विशेषज्ञता और एम. आर. खान की रचनात्मक सोच मिलकर दर्शकों को कुछ नया और प्रभावशाली देखने का अवसर देगी।

कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जुड़े

सूत्रों के अनुसार आशीष ठाकुर केवल एम. के. फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन तक सीमित नहीं हैं। वे अन्य कई प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउसों के साथ भी विभिन्न फिल्मों, वेब सीरीज़ और एक्शन प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और पेशेवर दृष्टिकोण के कारण लगातार नए अवसर उनके पास आ रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए आशीष ठाकुर का अनुभव निर्माताओं और निर्देशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति माना जा रहा है। आने वाले समय में दर्शकों को उनके द्वारा डिज़ाइन किए गए कई शानदार एक्शन दृश्य देखने को मिल सकते हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा

आशीष ठाकुर का मानना है कि मार्शल आर्ट्स केवल लड़ना नहीं सिखाता, बल्कि जीवन को सही दिशा में जीना भी सिखाता है। अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और सम्मान जैसे मूल्य ही किसी व्यक्ति को सफल बनाते हैं। यही संदेश वे वर्षों से अपने विद्यार्थियों को देते आ रहे हैं।

आज जब युवा पीढ़ी फिटनेस और आत्मरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो रही है, तब आशीष ठाकुर जैसे प्रशिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उनके प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

भविष्य की ओर

आने वाले महीनों में आशीष ठाकुर कई नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म, वेब सीरीज़ और एक्शन निर्देशन के क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है। दर्शकों को जल्द ही उनके शानदार एक्शन, प्रभावशाली व्यक्तित्व और वर्षों की साधना का परिणाम बड़े पर्दे और डिजिटल मंचों पर देखने को मिलेगा।

मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में 20 वर्षों की मेहनत और उपलब्धियों के बाद अब आशीष ठाकुर एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। यह सफर केवल उनकी सफलता की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

विशेष रूप से एम. के. फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के साथ उनकी नई शुरुआत को लेकर फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है। निर्देशक एम. आर. खान के साथ मिलकर वे आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ में अभिनय के साथ-साथ एक्शन निर्देशन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। दर्शकों को बहुत जल्द उनके बेहतरीन एक्शन, शानदार मार्शल आर्ट्स कौशल और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

“20 वर्षों का अनुभव, अनुशासन और समर्पण अब मनोरंजन जगत में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। बहुत जल्द दर्शकों को आशीष ठाकुर का दमदार एक्शन, उनकी मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञता और उनका बेहतरीन काम बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।”

— विशेष फीचर रिपोर्ट

Follow Ashish Thakur On Instagram

https://www.instagram.com/actorashishthakur/

 

20 वर्षों की साधना, अनुशासन और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में नई उड़ान: आशीष ठाकुर

निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ रिलीज

निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ रिलीज

Jun 5, 2026

भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों और दर्शकों के लिए इंतजार की घड़ी आखिरकार समाप्त हो गई है। अपनी बेहतरीन फिल्मों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मुकाम देने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व मार्केटिंग हेड से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों, समीक्षकों और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, सुरिंदर यादव और महेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा है। ट्रेलर से यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि बिखरते हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी देगी। फिल्म में समाज के प्रति एक बेहद संवेदनशील और जागरूकतापूर्ण मैसेज छुपा हुआ है, जो आज के दौर के सिनेमा के लिए बेहद जरूरी है।

निर्देशक विजय यादव भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। इससे पहले वे भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह के साथ ‘चला सखी दूल्हा देखी’, ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ ‘बोल राधा बोल’ और भोजपुरी के युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ ‘हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर और सुपर-डुपर हिट फिल्मों का निर्माण व सफल मार्केटिंग कर चुके हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपनी कलात्मकता और विजन को बखूबी पर्दे पर उतारा है।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव द्वारा बनाई गई इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव संभाला है। उनके कुशल निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में कई गई है। निर्देशक विजय यादव ने मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रूमेंबर्स को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं, जबकि कॉन्सेप्ट विजय यादव का है। संगीतकार सुनिल झा, शिशिर पाण्डेय, गीतकार  सुनिल झा, मनोज द्विवेदी हैं। सिंगर्स कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, अलका झा, खुशबू श्री, खुशी सिन्हा, सुजीत शंकर हैं। छायांकन सुनील अहेर ने किया है। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, एडिटर गुरजंट सिंह, प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा हैं। डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव किया है। सांग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, बनारसी निषाद और सागर निषाद हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, रिंकू आयुषी, संगीता सिंह, अनीता ओझा, पूर्वी दुबे, बबलू लाल, लवी सिंह , विवेक पटेल, बनारसी बिंद, सागर चौहान , मुबारक अली, राजेन्द्र पाण्डेय जी और प्रियंका शर्मा आदि हैं।

फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बेहद उत्साहित नजर आए निर्देशक विजय यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मेरे निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ सिनेमाई दुनिया में मेरा एक छोटा सा लेकिन बेहद ईमानदार प्रयास है। मैं भगवान, अपने साथी मित्रों और सिनेमा की भगवान कही जाने वाली जनता जनार्दन से यही प्रार्थना करता हूँ कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे। मैं ‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड’ के सुरिंदर यादव जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने एक बेहतरीन और सामाजिक फिल्म बनाने के लिए मुझे पूरी रचनात्मक छूट दी।’

निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ रिलीज

हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म ‘शिकारी’ वो भी भोजपुरी में, ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम, सिनेमाघरों के बाद ‘शिकारी’ से रिलीज हुई ‘स्टेज ओटीटी’ पर

हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म ‘शिकारी’ वो भी भोजपुरी में, ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम, सिनेमाघरों के बाद ‘शिकारी’ से रिलीज हुई ‘स्टेज ओटीटी’ पर

Jun 5, 2026

हरफनमौला एक्टर मुकेश ओझा के शानदार एक्टिंग से सजी भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ बिहार, झारखंड और मुंबई के सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद अब ‘स्टेज ओटीटी’ पर भी रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में मुकेश ओझा अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही साथ ‘स्टेज ओटीटी’ पर भी छा गए हैं। उनके शानदार अभिनय और लुक की चर्चा आम जनमानस से लेकर फिल्मी गलियारों तक जोरों पर है। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा को नया हीरो मुकेश ओझा के रूप में मिला है। बता दें कि हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म वो भोजपुरी में… और ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम हो गई है।

अनिल काबरा की इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड प्रस्तुत अनीता सिने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित की निर्देशक-निर्माता मनोज एस. तोमर निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ के प्रति दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद देखने को मिल रहा है।  इस फिल्म में मुकेश ओझा के साथ संचिता बनर्जी, मणि भट्टाचार्य, रोशन शर्मा, सोनालिका प्रसाद, जोया खान, रोहित सिंह मटरू, पल्लवी गिरी, ऋषि, राहुल सिंह तोमर, गौरी शंकर, धीरेंद्र प्रजापति, संजय आदि सितारें अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। फिल्म की कहानी पिनाकी घोष ने लिखी है। फिल्म की पटकथा और संवाद पिनाकी घोष और सूरज कुमार ने लिखे हैं। फिल्म के संगीतकार मोहित सिंह (मिस्टर हिट) हैं और गीतकार स्व० श्याम देहाती, पवन मिश्रा, मनोज एस. तोमर और लाला सुजीत लाल ने लिखे हैं। एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर नीरद मित्तल, क्रिएटिव प्रोड्यूसर गोपाल सिंह, एक्शन मास्टर सुरेंद्र शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर विष्णु बंसल हैं। कला पवन विश्वकर्मा, नृत्य अशोक मैती, लकी गिल, छायांकन राजेश सिंह का है। एडिटर लोकेश मलिक और अनिल कुमार, प्रोमो एडिटर कृष्ण मुरारी यादव, स्टाइलिस्ट अनीता तोमर, कॉस्ट्यूम देवीशीका खत्री और अमन कुमार, सह-निर्माता राहुल सिंह, पीशात सिंह हैं।

मुकेश ओझा ने बताया कि ‘हमारी भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ की कहानी मनोरंजक और रोमांचक है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी देवतुल्य दर्शकों को दिल से धन्यवाद देता हूँ।’

https://share-stage.onelink.me/kJFI/jex5rj2i

हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म ‘शिकारी’ वो भी भोजपुरी में, ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम, सिनेमाघरों के बाद ‘शिकारी’ से रिलीज हुई ‘स्टेज ओटीटी’ पर

Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

Jun 5, 2026

Gurugram and Thane-based organisations donate 2 water purifiers and 76 school bags to support homeless children

Thane, June 5, 2026 — Snehdhara Charity Council, Gurgugram and Finbros Capital Advisory Pvt Ltd demonstrated their shared commitment to community welfare by organising a donation drive for the Jeevan Samvardhan Foundation, an NGO working with homeless and underprivileged children across Thane and Titwala. Volunteers from both organisations coordinated and delivered 2 water purifiers and 76 school bags to the Foundation’s centre, ensuring the supplies reached those who need them most.

The initiative reflects a growing culture of grassroots giving within Thane’s business and community circles, with Snehdhara and Finbros mobilising their people — not just their resources — to make the effort a hands-on, meaningful one.

Rameez Sayed, spokesperson for Snehdhara, said:

“Giving back to the community is not just an act of charity — it is a responsibility we carry with pride. Our volunteers were moved by the incredible work being done at Jeevan Samvardhan Foundation, and this is just the beginning of our support.”

Sarfaraz Ansari, spokesperson for Finbros, added:

“At Finbros, we believe that true growth is not just financial — it is human. Partnering with Snehdhara on this initiative felt natural, and seeing the Foundation’s work up close has only deepened our resolve to keep contributing.”

Both organisations have expressed their intent to continue supporting the Foundation and similar causes in the months ahead.

About Snehdhara

Snehdhara Charity Council is a Gurgugram based NGO  with the unwavering commitment to ensure that no one goes hungry and that every child, elderly person, and individual with special needs receives the love and support they deserve at a National Level. www.snehdhara.org

About Finbros

Finbros Capital Advisory Pvt Ltd is a Thane-based Fintech Company  with a strong commitment to social responsibility alongside its core operations in fintech. www.finbrosfinance.com

About Jeevan Samvardhan Foundation

Jeevan Samvardhan Foundation works to rehabilitate and empower homeless and underprivileged children, providing food, shelter, education, and healthcare across its centres in Thane and Titwala.

www.jeevansamvardhan.org

 

Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive

धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

Jun 4, 2026

क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ऐतिहासिक पहल करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म ‘राम आयेंगे’ पर भोजपुरी फ़िल्म भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ का निर्माण कर रहे हैं। वे इस लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव को एक भव्य फिल्म का रूप दे रहे हैं। बता दें कि ‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी’ प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी वाराणसी (काशी) के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर करके समाप्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर ‘राम आयेंगे’ भजन की सराहना की थी, जिसका गायन किया था सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी ने।  मोदी जी ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा था कि ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…’

इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।

क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’

वहीं फिल्म निर्माता केशव महेश्वरी ने बताया कि यह फिल्म हमारे दिल के बेहद करीब है। ‘राम आयेंगे’ एक ऐसा भजन है, जिसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को जोड़ा है। हम इसे सिनेमा के माध्यम से बेहद खूबसूरत और भावनात्मक कहानी के रूप में पेश कर रहे हैं। वाराणसी की पावन धरती पर इसकी शूटिंग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।’

https://www.instagram.com/p/C1yWhaTtLs2/

 

धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

 

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

Jun 4, 2026

भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘छतिये पे’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। यह गीत प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गीत रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग के बीच इस गाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

गीत के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति और शिल्पी राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। गाने की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। एडिटिंग आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। इस पूरे प्रोजेक्ट को अनंजय रघुराज ने कॉन्सेप्ट और मैनेज किया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों की पसंद और भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बेहतरीन गीत प्रस्तुत करता है। ‘छतिये पे’ एक मनोरंजक और शानदार गीत है, जिसे हमारी पूरी टीम ने बड़े समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा और लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहेगा।’

गायिका शिल्पी राज ने कहा कि ‘छतिये पे’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने को गाते समय मैंने हर भाव को महसूस करने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरी आवाज और यह गीत पसंद आएगा। दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा ‘इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। गाने की कहानी, संगीत और टीम का सहयोग बहुत अच्छा था। मैंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ निभाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को पसंद करेंगे और गाने को भरपूर प्यार देंगे।’

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

Deepak Parashar, Dilip Sen, Sunil Pal, And Singer Ritu Pathak Honored At The “7th Bollywood Iconic Awards 2026”

Mumbai: The “7th Bollywood Iconic Awards 2026,” organized by Dr. Krishna Chouhan, was held in a grand ceremony on June 1, 2026, at the Mayor Hall in Andheri West, Mumbai. The event was graced by the special presence of Chief Guests Deepak Parashar, Dilip Sen, and Sunil Pal, along with renowned Bollywood playback singer Ritu Pathak, Yogesh Lakhani of Bright Outdoor Media, Girish Thapar, Ramesh Goyal, Dr. Aditya Singhania, Ketan Karande, and Advocate Vikram Jeet Singh. Presented by KCF, this awards ceremony honored individuals who have established a distinct identity for themselves within the world of cinema.

During this ceremony—curated by Dr. Krishna Chouhan, Founder and President of KCF (Mumbai)—several artists also presented musical and dance performances.

Filmmaker and social worker C.D. Shetye was honored with an award at the ceremony held at Mumbai’s Mayor Hall, where he was present as a special guest. His birthday was also celebrated on stage with the cutting of a magnificent cake. C.D. Shetye expressed his gratitude to the event’s organizer, Dr. Krishna Chouhan, for bestowing this honor upon him, noting that Dr. Chouhan has been organizing this prestigious ceremony for the past seven years.

The Bollywood Iconic Awards have been organized annually for the last seven years. The program commenced with the ceremonial lighting of the lamp by the distinguished guests. Several celebrities graced the occasion with their presence, adding to the splendor of the event.

Following the recent grand organization of the “7th Legend Dadasaheb Phalke Awards 2026,” KCF has once again successfully organized another such felicitation ceremony.  Recipients of this prestigious award included Dr. Aditya Singhania, singer N.K. Naresh, singer Sagar Acharya, RJ Aarti (who also served as the host), lyricist Vicky Nagar, music composer Vaishnav Deva, Ramesh Goyal, Girish Thapar, Ketan Karande, advocate Vikram Jeet Singh, Dinkar Kapoor, Pooja Mishra, Anjali Parekh, Akash Vaidya, and Ritu Srivastava.

Chief Guest Deepak Parashar remarked that Dr. Krishna Chouhan’s initiative to honor artists from diverse fields with this award is a highly commendable step.

Dr. Krishna Chouhan extended special thanks to Yogesh Lakhani of Bright Outdoor Media for his unwavering support. Bright Outdoor Media is responsible for installing the LED hoardings across Mumbai to promote the awards ceremony.

The grandeur of this seventh spectacular awards show, organized by film producer and director Krishna Chouhan, was truly a sight to behold. Held under the banner of the KCF (Krishna Chouhan Foundation), this awards ceremony proved to be a memorable event for Bollywood. In addition to this accolade, Dr. Krishna Chouhan—dubbed the “King of Awards Ceremonies”—regularly organizes several other prestigious events, including the Bollywood Iconic Awards, Bollywood Legend Awards, Nari Shakti Samman, Rashtriya Ratna Samman, and the Mahatma Gandhi Ratna Award.

Presented by the Krishna Chouhan Foundation, this glittering awards ceremony was attended by renowned Bollywood celebrities, many of whom were honored during the event.

 

Deepak Parashar, Dilip Sen, Sunil Pal, And Singer Ritu Pathak Honored At The “7th Bollywood Iconic Awards 2026”

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi

Jun 2, 2026

New Delhi : The much-anticipated film MoMaCu celebrated its grand premiere at Cinepolis, Saket, New Delhi, in a spectacular event attended by the film’s cast, industry professionals, media representatives, and prominent personalities from the entertainment world. The evening was marked by excitement, enthusiasm, and celebration as guests gathered to witness the film ahead of its official digital release.

Following the screening, the audience and invited guests expressed highly positive reactions to the film. MoMaCu was widely praised for its compelling storyline, powerful performances, emotional depth, and engaging humor. Viewers described the film as “exceptional,” “heart-touching,” and “a refreshing addition to contemporary cinema.” The film’s unique screenplay and sensitive subject matter emerged as key highlights and sparked meaningful discussions among attendees.

Several members of the film fraternity also applauded KableOne OTT for its commitment to promoting meaningful, content-driven cinema. Guests acknowledged the platform’s efforts in bringing original and high-quality storytelling to audiences across the globe.

One of the most notable aspects of MoMaCu is its extensive international reach. The film will be released in multiple languages, including Hindi, English, Tamil, Telugu, Malayalam, Russian, Spanish, French, Arabic, and Chinese, making it a significant step toward showcasing Indian content on the global stage.

Directed by Kuldeep Kunal Nandlesh, MoMaCu features a talented ensemble cast including Jatin Sarna, Apoorva Arora, Yashpal Sharma, T.J. Dutt, Gaurav Sharma, Shrikant Verma, Sukhwinder Chahal, Sonu Ronjhiya, and Jeet Amar in pivotal roles.

The film is produced by Sumeet Singh, Harry Bhatti, and Satender Satya under the banners of Saga Studios, Harry Bhatti Films, ArtBeat House, and ArtWorshipers.

Following the tremendous response received in New Delhi and the overwhelmingly positive feedback from audiences, MoMaCu is now all set for its digital premiere. The film will be available exclusively on KableOne OTT starting June 4, 2026, for viewers worldwide.

The film’s tagline, “Bhola Bhali Karega 🙏🏻”, has already generated considerable curiosity and conversation among audiences, further building anticipation ahead of its release.

Streaming Begins: June 4, 2026

Exclusively on KableOne OTT

MoMaCu — A story that will make you laugh, move you emotionally, and leave a lasting impression on your heart.

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi