Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

Miss Glamourface World INDIA Angel Tetarbe Reached New York For Mission World PEACE

Miss Glamourface World INDIA  Angel Tetarbe  Reached New York For Mission World PEACE

Apr 22, 2021

WORLD PEACE Messenger , Miss Glamourface World INDIA,and fashion Style Icon, “Angel Tetarbe” reached New York for Mission World PEACE.

“We need Peace everywhere in the World”.

“Am very happy to reach New York  n see New Yorkers getting back to work, things getting better in USA,.

During this pandemic time the world was shut down.. Travelling was completely impossible..

But now situation is getting better with vaccines n proper care  for social distancing n wearing mask while traveling n working..

In USA, vaccination is  going on in huge numbers ..

Feel great..

thanks to my parent’s for supporting me to travel from Mumbai to Dubai..

Then Dubai to New York.. nothing was planned initiall , But it’s destiny that I flew down from Dubai to New york..  By Emirates travel during this pandemic time was very comfortable.. at the DUBAI airport n at JFK, each one of them the Security, the Staff all helped to make travel smooth for travellers.

Feel very happy and nice ..

We should all focus on World PEACE, we all are peace Loving people..

We don’t want virus attacks and killing the innocents.we want PEACE, love n happiness in life, we want Peace, Love n Happiness in the World.

Pls  “Join Hands for the World PEACE”

I salute all  the Doctors n the Police department n people working at the Airport globally during this tough time they are doing the best for us for our safety..

    

Thank you so much

Jai Hind

International Excellence Health Awards – Arogya organized by IEA on the occasion of World Health Day

International Excellence Health Awards – Arogya organized by IEA on the occasion of World Health Day

Apr 17, 2021

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आई ई ए द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस हेल्थ अवार्ड्स (आरोग्य) का आयोजन सम्पन।

इस कोरोना काल मे सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आई ई ए द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस हेल्थ अवार्ड्स (आरोग्य) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आई ई ए ने इस अवार्ड समारोह के आयोजन के दौरान दुनिया भर के डॉक्टरों और चिकित्सकों को सम्मानित किया। आइ ई ए  द्वारा निर्धारित अंतरास्ट्रीय नियमो का पालन करते हुए ।सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन किया गया था। जूरी के सदस्यों और उनकी सम्मानित टीम के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल ने दुनिया भर से आए 1025 आवेदनों में से 25 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना। शॉर्ट लिस्टेड अवार्डी और रिकॉर्ड धारक को मुख्य अतिथि कर्नल एन.के. रज़ा और आई ई ए के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह ​​की उपस्थिति में प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और किट के साथ उनके कौशल और उनकी विशिष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” का उद्घाटन किया, जो हमारे रियल नायकों – सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। कर्नल एनके रजा इस आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए और इस मूवमेंट में हर संभव तरीके से समर्थन करने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई। पूरे भारत में प्रत्येक जरूरतमंद सैनिकों तक पहुंचने के लिए यह एक पहल है। साई चैरेटिबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संदीप सिंह का कहना है कि मै देश के जवान के लिए समर्पित हूँ और रहूंगा। जवान हमारा सुरक्षा करते । हम सबको मिल कर देश के सैनिकों के लिए सुरक्षा करना चाहिए। आपको”अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” के मुहिम से जुड़ने के लिए बहुत जल्द एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसमे आप अपना सहयोग देश के जवानों के स्वास्थ लिए कर सकते है।

इस के साथ-साथ “अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लोबल पीस का डॉक्टरेट कॉन्वोकेशन” भी आयोजित किया गया था। विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित एस्पिरेंट्स को उनके कौशल और अनुभव के लिए डॉक्टरेट की डिग्री द्वारा सम्मानित किया गया।

उन बहादुर कोविड योद्धाओं और सैनिकों के लिए शोक व्यक्त किया गया, जिन्होंने पिछले साल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवा दी और राष्ट्र को बचाने के लिए अलग-अलग कार्य भी किए।

आईईए के चेयरमैन डॉ संदीप ने लोगों को गाइड भी किया कि कोविड19 से खुद को कैसे बचाया जाए। मधुमेह और लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी से बचने के लिए भी उन्होंने गाइड किया।

डॉ संदीप सिंह ने डॉक्टरों से अपील की कि वे अमर वीर जवान आरोग्य सेवा जैसे देशभक्ति के महान काम के लिए आगे बढ़ें।

    

इस मंच से पेड़ लगाने, पेड़ गोद लेने और जंगल को बहाल रखने के प्रोग्राम के लिए अपील की गई।

पैनल ने प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पेड़ लगाकर अपना जन्मदिन और सालगिरह मनाने का भी अनुरोध किया।

IEA Launches Amar Veer Jawan Arogya Seva On World Health Day

IEA Launches Amar Veer Jawan Arogya Seva On  World Health Day

Apr 17, 2021

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईईए द्वारा  “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” की शुरुआत

देश के रियल हीरो सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने की अहम पहल, डॉक्टर्स से सहयोग की अपील

हमारे देश के वीर जवान दरअसल हमारे रियल हीरो हैं। वो अपना घर छोड़कर, परिवार से दूर, अपनी जान को हथेली पर रखकर देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात होते हैं। सैनिक जब सरहदों पर जागते हैं तभी हम यहां चैन की नींद सोते हैं। उन तमाम वीर जवानों की सेवा के लिए आईईए द्वारा “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” शुरू की गई है। यह बेहद अहम और एक नेक पहल है।

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईईए द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस हेल्थ अवार्ड्स (आरोग्य) का आयोजन किया गया था। यहाँ दुनिया भर के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। यहां शॉर्ट लिस्टेड अवार्डी और रिकॉर्ड धारक को मुख्य अतिथि कर्नल एन.के. रज़ा और IEA के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ​​की उपस्थिति में प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और किट के साथ उनके कौशल और उनकी विशिष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल एन.के. रज़ा ने “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” का उद्घाटन किया, जो हमारे देश के रियल हीरो – सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। कर्नल एनके रजा इस आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए और इस मूवमेंट में हर संभव तरीके से समर्थन करने के लिए अपनी उत्सुकता भी दिखाई। पूरे भारत में प्रत्येक जरूरतमंद सैनिकों तक यह सेवा पहुंचने के लिए यह एक जरूरी पहल है। 

IEA के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ​​ने कहा कि अमर वीर जवान आरोग्य सेवा आज के हालात में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। वीर जवान देश के लिए क्या क्या नही करते, क्या हम उनके लिए इतना नही कर सकते, उनके इलाज के लिए, उनकी बेहतर सेहत के लिए अपनी थोड़ी सी कोशिश कर लें। मैं तमाम डॉक्टर्स से भी आग्रह करूँगा कि देश के जवानों के लिए उठाए गए इस कदम में भरपुर सहयोग करें। डॉक्टरों से मेरी अपील है कि वे अमर वीर जवान आरोग्य सेवा जैसे देशभक्ति के महान काम के लिए आगे बढ़ें।

     

गौरतलब है कि इस अवार्ड्स के आयोजन के दौरान आईईए के चेयरमैन डॉ संदीप ने लोगों को गाइड भी किया कि covid19 से खुद को कैसे बचाया जाए। मधुमेह और लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी से बचने के लिए भी उन्होंने गाइड किया।

Producer Director Sunil Dosani Released 3 Music Videos By Zee Music

Producer Director Sunil Dosani Released 3 Music Videos By Zee Music

Apr 6, 2021

निर्माता निर्देशक सुनील डोसानी के 3 म्यूज़िक वीडियो  ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़।

सिंगर ऎक्टर प्रिया भुई के वीडियो “हाल मेरा” को मिले 3 लाख से ज़्यादा व्यूज,”सिरफिरा दिल” वीडियो से प्रिया भुई के साथ चिंतन गज्जर व फ़लक खान होंगे लांच।गुजरात मे द्वारिका जिला के एक छोटे से गांव भानवाड में जन्मे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कॉन्सेप्ट राईटर सुनील डोसानी ने बॉलीवुड के फेसम सिंगर अमित मिश्रा के साथ नई प्रतिभा प्रिया भुई को लॉन्च किया है। सुनील डोसानी फिल्म्स के बैनर तले उन्होंने 3 म्यूज़िक वीडियो बनाए हैं जिनमे से 2 गीतों “हाल मेरा” और “सिरफिरा दिल” को अमित मिश्रा और प्रिया भुई ने गाया है जबकि प्रिया ने दोनों वीडियो में एक्टिंग भी की है। “हाल मेरा” गीत जी म्युज़िक कंपनी से रिलीज हो गया है। “हाल मेरा” का ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो ज़ी म्यूज़िक से रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इसके व्यूज 3 लाख से ज़्यादा हो गए हैं।

आज मुम्बई में सुनील डोसानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये ये जानकारी दी। इस कॉन्फ्रेंस में सुनील डोसानी, प्रिया भुई, मोहित गंगवार मौजूद थे साथ ही एक्टर जितेंद्र त्रिहान चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे।

निर्माता निर्देशक सुनील डोसानी ने यहां बताया कि 1 अप्रैल को जी म्यूज़िक से उनका म्यूज़िक वीडियो सिरफिरा दिल रिलीज होगा जबकि 2 अप्रैल को पंजाबी गीत योर गर्लफ्रेंड भी जी म्यूज़िक से ही रिलीज होगा।  योर गर्लफ्रेंड में मीत और मीरा डेब्यू कर रहे हैं जबकि सिरफिरा दिल मे प्रिया भुई के साथ चिंतन गज्जर और फ़लक खान भी बतौर एक्टर डेब्यू कर रहे हैं। सिरफिरा दिल का कॉन्सेप्ट दिल को छू लेने वाला है।

आपको बता दें कि “हाल मेरा” गाने में अमित मिश्रा एवं प्रिया भुई की आवाज़ है जबकि इसे मनीष भानुशाली ने कम्पोज़ किया है। इसके लिरिक्स पिन्टू सिंह ने लिखे हैं। म्यूज़िक वीडियो में प्रिया भुई के साथ मोहित गंगवार नजर आ रहे हैं। गाने को प्रोड्यूस और डायरेक्ट सुनील डोसानी ने किया है। यह बेहतरीन सांग है जिसमे शानदार लोकेशन है और प्रिया भुई ने अपनी आवाज़ के साथ साथ अपनी अदाकारी का जादू भी बिखेरा है।

सुनील डोसानी ने न सिर्फ नए एक्टर्स को ट्रेनिंग दी है बल्कि उन्हें अपने तीन गानो में लांच भी किया है। यह सभी सांग जी म्यूज़िक कम्पनी से रिलीज होने हैं। सुनील डोसानी फिल्म्स के बैनर तले वह सुपर कॉन्सेप्ट के साथ म्यूज़िक वीडियो क्रिएट करते हैं यही वजह है कि गाने को लाखों लोग पसन्द करते हैं।

सुनील डोसानी के निर्देशन में हिंदी म्युज़िक वीडियो “हाल मेरा और “सिरफिरा दिल” से बतौर सिंगर व एक्टर अपना सफर शुरू करके प्रिया भुई बेहद उत्साहित हैं। प्रिया भुई ने कहा कि मैं डायरेक्टर सुनील डोसानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मेरे लिए यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। सर ने मुझसे बहुत हार्ड वर्क करवया। पहले मुझे कोई नही जानता था लेकिन इस गाने की वजह से अब मुझे लाखों लोग जानते हैं। हाल मेरा एक दिल को छू लेने वाला खूबसूरत और प्यारा म्यूज़िक वीडियो है जिसे दर्शक खूब लाइक शेयर कर रहे हैं। मेरा दूसरा गीत “सिरफिरा दिल” एक अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।”

सुनील डोसानी ने यहां कहा कि लॉक डाउन के दौरान मैंने यह गाने क्रिएट किए। गीतकार पिंटू सिंह मुझसे 1100 किलो मीटर दूर बलिया जिला में थे जबकि संगीतकार मनीष भानुशाली 600 किलो मीटर दूर थे। फिर भी हमने यह गाने बनाए। हाल मेरा गाने को 3 लाख से ज़्यादा व्यूज मिले है। वीडियो में मोहित और प्रिया ने अच्छा काम किया है। नए एक्टर्स को कैरेक्टर की तैयारी के लिए मैं समय देता हूं। नए कलाकारों को काफी समझाना पड़ता है। मैं स्टोरी और किरदार क्रिएट करता हूँ। मेरे गाने मीनिंगफुल और मैसेज वाले होते हैं। 4 मिनट में एक स्टोरी चलानी पड़ती है। जी म्यूज़िक का बहुत शुक्रिया कि कम्पनी को मेरे गाने पसन्द आए। मेरे तीनो गाने अलग अलग मूड के हैं। योर गर्लफ्रेंड एक प्योर पंजाबी गीत है, जबकि सिरफिरा दिल एक सेड सांग है मगर कहीं हिंसा नही है।”

       

सुनील डोसानी ने आगे बताया कि मैंने 8-9 गुजराती फिल्मो में अभिनय किया है फिर कुछ अलग करना था। फिर एड फिल्मे डायरेक्ट करने लगा। दो हिंदी फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा हूँ। अपनी एजेंसी के तहत रवीना टंडन इत्यादि के साथ शो किया है।”

एक्टर मोहित गंगवार ने बताया कि सुनील डोसानी सर ने मेरे 5-6 ऑडिशन लिए, फिर सेलेक्ट किया। काफी रिहर्सल करवाया। प्रिया के साथ मेरी अच्छी ट्यूनिंग रही।

Ratnakar Director of Worldwide Records Announced To Give A Chance To Talented Artists

Ratnakar Director of Worldwide Records  Announced To Give A Chance To Talented Artists

Mar 21, 2021

Exclusive News By Akhlesh Singh

वल्र्डवाइड रिकार्ड्स के निदेशक रत्नाकर ने की प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देने की घोषणा

भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चित म्यूजिक कंपनी वल्र्डवाइड रिकार्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर छोटे जगहों से आए प्रतिभशाली कलाकारों को मौका देने की घोषणा की।

रत्नाकर भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। उनकी कंपनी से कई नए प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिला  है।

कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी के निदेशक रत्नाकर ने कहा, ’’मुझे सुबह से ही कई लोगो का फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। मैं बहुत खुश हू कि मुझे इंडस्ट्री से इतना प्यार और दुलार मिल रहा है। मैं तहेदिल से भोजपुरी फिल्म जगत के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

    

उन्होंने कहा कि आमतौर पर नामी चेहरो को मौका मिलता है, लेकिन छोटे जगहों से आने वाले प्रतिभाशाली लोग पीछे रह जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे ले जाने के लिए अच्छा है कि छोटे जगहों से आने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जाए।

Xtra Haunted Mini-Series Coming Soon On OTT Platform Eyesflix

Xtra Haunted Mini-Series Coming Soon On OTT Platform Eyesflix

Mar 11, 2021

ओटीटी प्लेटफॉर्म आईसफ्लिक्स पर जल्द आ रही है, मिनी सीरीज़ “एक्स्ट्रा हॉन्टेड”।

ओ टी टीप्लेटफॉर्म आईसफ्लिक्स पर नेक्स सिनेमा व पब्लिश मीडिया फिल्म्स की मिनी सीरीज़ “एक्स्ट्रा हॉन्टेड” जल्द आ रही है। इस मिनी सीरीज का पोस्टर आउट किया गया है जो वाकई “एक्स्ट्रा हॉन्टेड” लग रहा है। डर कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज के लेखक- निर्देशक कपिल पाराशर हैं। इसके निर्माता- अभिषेक वर्मन , शबनम प्रवीण व अखिलेश एम. सिंह, सह- निर्माता- पंकज सिंह ,मोहम्मद याह्या,संगीतकार मुदित भट्ट, प्रोडक्शन हेड सोनू कुंतल हैं जबकि इसकी मीडिया पब्लिसिटी का काम पब्लिश मीडिया कर रही है।

अभिषेक वर्मन इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं जो इंडस्ट्री में काफी अनुभव रखते है।

   

आपको बता दें कि आइसफ्लिक्स एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग  प्लेटफॉर्म है, जो आई एंटरटेनमेंट सर्विसेज द्वारा संचालित है। आइसफ्लिक्स दर्शकों के लिए कई प्रकार के कंटेंट लेकर आ गया है उसी में हॉरर, रहस्य और रोमांच से भरपुर यह शो है जिसका नाम है एक्स्ट्रा हॉन्टेड।बहुत जल्द आप लोग के सामने स्टार कास्ट के साथ फ़िल्म का टीज़र रिलीज किया जायेग।

Haancock OTT App – First Look of Web Series System Update Released Watch Web Series On Haancock OTT

Haancock  OTT App – First Look of Web Series  System Update  Released Watch Web Series On Haancock  OTT

Mar 6, 2021

हैंकॉक (Haancock)ओटीटी एप पर  दिखेगा। वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट”का फर्स्ट लुक जारी ।

हैंकॉक (Haancock)ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। बिग बॉस में नजर आ चुके ऐक्टर एजाज़ खान लीड कैरेक्टर प्ले में नज़र आ  रहे हैं। एजाज़ खान इस वेब सिरीज़ में एक सरदार आई पी एस अधिकारी के स्ट्रॉन्ग रोल में दिख रहे है। इस वेब सिरीज़ की कहानी बेहद दिलचस्प है और बहुत थ्रिलर भी। 11 लड़कियों के अपहरण से पूरा सिस्टम हिल जाता है और इस केस को सुलझाने के लिए इस सीनियर आईपीएस ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है। एजाज़ खान का लुक भी इसमें बहुत अलग और प्रभावी दिख रहा है है।

साथ ही इस वेब सिरीज़ में अभिनेता इमरान हसनी भी दिखेंगे। जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। बॉलीवुड में इन्होने पान सिंह तोमर फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमे ये इरफ़ान खान के बड़े भाई के रोल में दिखाई दिए थे। द डर्टी पिक्चर, पी एम नरेंद्र मोदी जैसी कई फिल्मों में इमरान हसनी ने काम किया है। उन्हें अब हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” में देखा जाएगा। इस वेब सिरीज़ में एजाज़ खान और इमरान हसनी को साथ देखना दिलचस्प होगा।

रोहित चौधरी इस वेब सिरीज़ को डायरेक्ट किये हैं।

“सिस्टम अपडेट” वेब सिरीज़ फ्यूचर विजुअल्स प्रोडकशन हाउस के बैनर तले बन रही है। इस वेब सिरीज़ के प्रोड्युसर कांजी भाई मुलजी भाई हैं और को- प्रोड्युसर नगमा खान हैं। इस वेब सिरीज़ के लेखक प्रेम नाथ हैं। इस वेब सिरीज़ में ऐक्टर मेहुल भोजक भी काम कर रहे हैं जिन्होंने वंस अपौन ए टाइम इन मुंबई और धूम जैसी फिल्मों में काम किया है।

दर्शकों को इस शो में कुछ अलग कंटेंट देखने को मिलेगा जिसमें क्वालिटी भी होगी और थोड़ा डिफरेंट भी हो। हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” वास्तव में एक अलग किस्म का वेब शो है।

नाम से लग लग रहा है कि शायद यह सिस्टम को बदलने वाली कोई कहानी होगी। फ़र्स्ट लुक से लग रहा है कि अब आपको इसके लिए ज़्यादा इंतेज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Pramod Premi Is Shooting For His Bhojpuri Film Prem Rang In Varanasi

Pramod Premi  Is Shooting For His Bhojpuri Film Prem Rang In Varanasi

Mar 4, 2021

प्रमोद प्रेमी वाराणसी में कर रहे हैं अपनी भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम रंग” की शूटिंग

आजकल उत्तर प्रदेश में फिल्मो की काफी शूटिंग हो रही है। पिछले दिनों वाराणसी में एक भोजपुरी फिल्म “प्रेम रंग” का मुहूर्त किया गया और वहीं इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और दिव्या द्विवेदी की जोड़ी नजर आएगी। डी एन सिनेमा के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह और डीओपी साहिल जे अंसारी हैं।

फ़िल्म में प्रमोद प्रेमी यादव और दिव्या द्विवेदी के अलावा संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रजनीश पाठक, बबलू खान, साहब लालधारी, सुधा झा, कल्याणी झा और अयाज़ खान जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

           

जैसा कि फ़िल्म का नाम है प्रेम रंग, तो यह फ़िल्म प्रेम के रंग में डूबी हुई एक शानदार कहानी है। बनारस में इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर हो रही है। इस म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म में प्रमोद प्रेमी एक अलग ही लुक में दिखेंगे जबकि उनके किरदार को लेकर अभी एक सस्पेंस कायम है मगर कहा जा रहा है कि इस मूवी में उनका किरदार काफी मेचियोर होगा जो उनके फैन्स के लिए एक सरप्राइज़ पैकेज होगा।

INDRANEE TALUKDER ‘S RETURN OF RANVEER IS STREAMING ON PHUNFLIX

INDRANEE TALUKDER ‘S RETURN OF RANVEER IS STREAMING ON PHUNFLIX

Feb 24, 2021

Actress IndraneeTalukder”s long awaited movie” Return of Ranveer” is streaming on OTT platform Phunflix.

Indranee Talukder has done this movie when she has started her career in B Town.Now she is an established name of Bollywood after her several successful releases.The movie “Return of Ranveer has been directed and produced by Ashok Jamuar.Music of this movie has been launched by T SERIES.

The film is entirely shot in Rajasthan,is inspired by Ranveer sena.The story is based on an outfit formed to fight against land grabbing system in Bihar and save the environment and fight against jungle Mafia.

The leading actress Indranee Talukder said that her movie was set to released in 2020.But due to the pandemic,the releasing of this movie got postponed and finally it got released on “Phunflix “.

Indranee Talukder was playing the role of rich and proudy girl “Nikki” in this movie.The director Ashok Jamuar has seen Indranee Talukder in an another movie and considered her a perfect choice for Nikki in Return of Ranveer.

Indranee Talukder has done several hindi as well as multi languages  movies.Indranee Talukder  shared screen play with most versatile actor Nawazuddin Siddique in her Bollywood debute film”Lateef”.Apart from it,She has done several hindi movies like Aparachit Shakti along with Rajpal Yadav,Horror Love story,Khandala night,Deven Misir,An Acid Attack case etc.Indranee Talukder is very active in South Indian movies too.She is a popular choice of item numbers also.

            

Now Indranee Talukder is busy in shooting of several webseries for some reputed OTT platform which has been revealed by her very soon.

Haancock OTT App Will Be Screening Very Soon Web Series SYSTEM UPDATE

Haancock OTT App Will Be Screening Very Soon Web Series SYSTEM UPDATE

Feb 10, 2021

हैंकॉक ओटीटी एप पर बहुत जल्द दिखेगा। वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” ।

हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” में बिग बॉस में नजर आने वाले ऐक्टर एजाज़ खान लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। एजाज़ खान इस वेब सिरीज़ में एक सरदार आई पी एस अधिकारी के स्ट्रॉन्ग रोल में होंगे। इस वेब सिरीज़ की कहानी बेहद दिलचस्प है और बहुत थ्रिलर भी। 11 लड़कियों के अपहरण से पूरा सिस्टम हिल जाता है और इस केस को सुलझाने के लिए इस सीनियर आईपीएस ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है। एजाज़ खान का लुक भी इसमें बहुत अलग और प्रभावी होने वाला है।

साथ ही इस वेब सिरीज़ में अभिनेता इमरान हसनी भी दिखेंगे। जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। बॉलीवुड में इन्होने पान सिंह तोमर फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमे ये इरफ़ान खान के बड़े भाई के रोल में दिखाई दिए थे। द डर्टी पिक्चर, पी एम नरेंद्र मोदी जैसी कई फिल्मों में इमरान हसनी ने काम किया है। उन्हें अब हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” में देखा जा सकेगा। इस वेब सिरीज़ में एजाज़ खान और इमरान हसनी को साथ देखना दिलचस्प होगा।

रोहित चौधरी इस वेब सिरीज़ को डायरेक्ट कर रहे हैं।

“सिस्टम अपडेट” वेब सिरीज़ फ्यूचर विजुअल्स प्रोडकशन हाउस के बैनर तले बन रही है। इस वेब सिरीज़ के प्रोड्युसर कांजी भाई मुलजी भाई हैं और को प्रोड्युसर नगमा खान हैं। इस वेब सिरीज़ के लेखक प्रेम नाथ हैं। इस वेब सिरीज़ में ऐक्टर मेहुल भोजक भी काम कर रहे हैं जिन्होंने वंस अपौन ए टाइम इन मुंबई और धूम जैसी फिल्मों में काम किया है।

    

दर्शकों को इस शो में कुछ अलग कंटेंट देखने को मिलेगा जिसमें क्वालिटी भी होगी और थोड़ा डिफरेंट भी हो। हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ “सिस्टम अपडेट” वास्तव में एक अलग किस्म का वेब शो होगा। नाम से लग रहा है कि शायद यह सिस्टम को बदलने वाली कोई कहानी होगी। अब आपको इसके लिए ज़्यादा इंतेज़ार नहीं करना पड़ेगा।