Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

बड़े बैनर की एक अच्छी फिल्म टुनटुन,शूटिंग हुई खत्म

बड़े बैनर की एक अच्छी फिल्म टुनटुन,शूटिंग हुई खत्म

Feb 4, 2022

निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की एक नई कहानी टुनटुन का निर्माण हुआ पूरा। फिल्म की कहानी बेहद ही खास और यूनिक है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा सहित अन्य कलाकार हैं। फ़िल्म के सह निर्माता निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशनों पर फिल्माया गया है। जो फिल्म में देखने लायक होगी। इस फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। जिसके लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जानी जाती है। इस फिल्म के माध्यम से एक फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कुछ अनोखा करने जा रही हैं। जैसे कि पहले भी कंपनी से कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हाल ही में फिल्म टुनटुन की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया। फिल्म की कहानी बेहतरीन है। जिसे पराग पाटिल ने अपने स्टाइल में फिल्माया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको महिलाओं का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता निवेदिता कुमार, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स प्यारे लाल यादव (कवि) और आज़ाद सिंह, कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय कर रहे हैं।

    

Film Tuntun a good film of big banner  shooting completed

गुंजन सिंह का नया धमाकेदार गीत “रंगबाज लवरवा” यूटयूब पे कर रहा है ट्रेंड, मिले 2 मिलियंस व्यूज

गुंजन सिंह का नया धमाकेदार गीत “रंगबाज लवरवा” यूटयूब पे कर रहा है ट्रेंड, मिले 2 मिलियंस व्यूज

Dec 30, 2021

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह जब अपने फैन्स के लिए एक धमाकेदार गीत लेकर आए रंगबाज लवरवा तो यूटयूब पर गर्दा उड़ गया है। यह गाना 27 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक इसे 2 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में ऎक्ट्रेस मेघा शाह कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्हें इस गाने में आकर्षक रूप से दिखाया गया है। गुंजन सिंह का ये नया गीत सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें जबरदस्त डांस और रोमांस का तड़का है।

यह गाना गुंजन सिंह ने विशेष शैली में गाया है। गुंजन सिंह भोजपुरी के मोस्ट फेमस सिंगर्स में गिने जाते हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके फैंस की संख्या लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है और ट्रेंडिंग लिस्ट में चल रहा है।

गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि मेरा यह लेटेस्ट गीत ट्रेंड कर रहा है।  यह मेरा एक खास सांग है, जो 2 मिलियन व्यूज भी क्रॉस कर गया है। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद।”

सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।

वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का दिल खुश हो जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो को फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें ऎक्ट्रेस मेघा शाह बेहद ब्यूटिफुल और प्यारी दिख रही हैं।

गाने के खूबसूरत लिरिक्स को मनीष रोहतासी ने लिखा है संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। डायरेक्टर टीम संजू, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, डीओपी योगेश सिंह, एडिटर आर निंजा (रोहन राउत) हैं। प्रोडक्शन निशांत सिंह का है।

 

Gunjan Singh’s new sizzling song Rangbaaz Loverva is trending on YouTube got 2 million views

कर्मपुत्र में दिखेगी संजय पांडेय और अभिनेता विनोद यादव की भिड़ंत, शूटिंग संपन्न

कर्मपुत्र में दिखेगी संजय पांडेय और अभिनेता विनोद यादव की भिड़ंत, शूटिंग संपन्न

Dec 30, 2021

भोजपुरी फिल्म गुंडा से सुर्खियों में आये राइजिंग स्टार विनोद यादव इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां! अभी हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेहतरीन लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी की है। और अब विनोद यादव एक और भोजपुरी फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद और बस्ती में पूरी कर लिया है। इन दोनों ही फिल्मों में  उनके साथ खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी नायिका सुदीक्षा झा हैं।

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की  फिल्म ‘कर्मपुत्र’ में विनोद यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और सुशील सिंह के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स के सीन की शूटिंग में हाड़ कपा देने वाली ठंड के माहौल में खूब एक्शन व मारपीट करते हुए नजर आए हैं, वह भी सुशील सिंह और संजय पांडेय के साथ। क्लाइमेक्स की शूटिंग के समय विनोद यादव के एक्टिंग और फाइट को देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। अपनी प्रशंसा सुनकर विनोद यादव फूले नहीं समा रहे हैं और सबको धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि जो सब लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। यह मेरे लिए दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है। इस तारीफ का श्रेय मैं हमारे सीनियर को देना चाहूंगा। जो मेरा हौसला बढ़ाते हैं, जो मुझे सिखाते हैं और मैं सीखने की कोशिश करता हूं। अपने गांव में कर्मपुत्र कई शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया है।इसके लिए कर्मपुत्र की पूरी टीम का धन्यवाद।

फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बख़्श ने बताया कि यह एक धमाकेदार फ़िल्म है। इसकी कहानी हरीश पटेल ने लिखी है, जिसकी परिकल्पना को हम पर्दे पर उतार रहे हैं। फिल्म में आपको कई रोमांचित कर देने वाले दृश्य देखने को मिलने वाले हैं। क्योंकि कर्मपुत्र एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों मंत्रमुग्ध कर देगी। कर्मपुत्र की सह निर्माता साक्षी यादव हैं। फिल्म में विनोद यादव, सुदीक्षा झा, संजय पांडेय, सुशील सिंह,  सोनू पांडेय सहित कई कलाकार हैं।

वहीं संजय पांडेय ने अभिनेता विनोद यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं पहली बार विनोद यादव के साथ काम कर रहा हूँ। इनके साथ काम करके ऐसा नहीं लगा मुझे की हम पहली बार काम कर रहे हैं। बल्कि ऐसा लगा कि हम कई बार काम कर चुके हैं। इनकी डायलॉग डिलेवरी कमाल की हैं। विनोद बहुत ही उन्दा अभिनेता है ये भोजपुरी इंडस्ट्री के भविष्य हैं।

      

Actor Vinod Yadav and Sanjay Pandey clashed in the bitter cold  shooting of Karmaputra completed

डायनामिक एक्टर सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने साईन किया एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स की 11 फिल्म

डायनामिक एक्टर सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने साईन किया एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स की 11 फिल्म

Dec 30, 2021

भोजपुरी फिल्मों के डायनामिक एक्टर सत्येन्द्र सिंह राजपूत अब जल्द ही एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स की 11 फिल्मों में हीरो के रूप में काम करते नजर आएंगे। उनकी हीरोइन तृषा खान होंगी। बताया जा रहा है कि यह हर जॉनर की तथा हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषाओं की फिल्में होंगी, जिसको लेकर सत्येन्द्र सिंह राजपूत बेहद उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स का 11 फिल्मों का एग्रीमेंट हुआ है और 2 साल के अंदर यह 11 फिल्मे बनेंगी। इन फिल्मों में हिंदी और भोजपुरी दोनों फिल्मे होंगी। एबी ग्रुप के ओनर डॉ. अभय बंसल और एआरजे फिल्म्स ने अभिनेता सत्येन्द्र सिंह राजपूत को साइन किया है।

अभिनेता सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि मैं एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही 11 फिल्मों में काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूँ। यह फिल्मे भव्य रूप से बनेंगी जिनमे मनोरजंन के साथ दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को भी मिलेगा। फिलहाल प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही हम फ्लोर पर जाने की तैयारी करेंगे।

गौरतलब है कि सत्येन्द्र सिंह राजपूत जल्द ही करोड़ों दिलों की धड़कन चुलबुली अदाकारा निधि झा के साथ भोजपुरी फिल्म “भूचाल” लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं।

 

Dynamic actor Satyendra Singh Rajput signs 11 films of AB Group and ARJ Films

बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर की बनने वाली फिल्मों में नजर आएगी आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी

बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर की बनने वाली फिल्मों में नजर आएगी आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी

Dec 30, 2021

जहां भोजपुरी सिनेमा के शो मैन प्रदीप के शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वही अब वे काजल राघवानी के साथ तीन फिल्में करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने काजल को साइन भी कर लिया है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि प्रदीप के शर्मा ने आम्रपाली दुबे को भी अपनी आगामी परियोजना के लिए अनुबंधित किया है। प्रदीप शर्मा की लिट्टी चोखा रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला है। वही खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर आशिकी रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/CX51UHXlQ-w/?utm_medium=share_sheet

https://www.instagram.com/pradeepsharma2152/p/CXyIul4lb7x/?utm_medium=share_sheet

https://www.instagram.com/p/CX5HTw9Ia_2/?utm_medium=share_sheet

हालही में शर्मा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग पूरी की है और अब उन्होंने एक और फ़िल्म की घोषणा की है। फ़िल्म का नाम सदा सुहागन। जिसमे मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी हैं। वहीं प्रदीप के शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे काजल राघवानी को साइन करते हुए वीडियो देखा सकता है वहीं दूसरे पोस्ट में फ़िल्म निर्देशक पराग पाटिल, काजल राघवानी नजर आ रहे हैं जिसमे प्रदीप के शर्मा काजल राघवानी को एक चेक दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इन्हें लगातार 3 फिल्मों के लिए साइन किया गया है। फ़िल्म आशिकी में भी काजल ही होतीं मगर किसी कारणवश वह इस फ़िल्म में नहीं हैं मगर अब हम लोग लगातार तीन फिल्मों में साथ काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह को लेकर भी फ़िल्म बनाएंगे निर्माता प्रदीप के शर्मा। प्रदीप के शर्मा अपने बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स के तले भोजपुरी में भव्य रूप से फिल्मे बना रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदीप के शर्मा खेसारी लाल यादव के साथ “लिट्टी चोखा” जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके हैं वहीं जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ वह फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप बना रहे हैं जिसकी शूटिंग प्रयागराज में पूरी कर ली गई है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा इस फ़िल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।  बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अब तक जितनी भी फिल्मे बनीं हैं या बन रही हैं उन फिल्मों की कहानी, बजट, प्रेजेंटेशन लाजवाब होता है। इसलिए तो प्रदीप के शर्मा को भोजपुरी का शोमैन कहा जाने लगा है।

Nirahua – Amrapali Dubey and Kajal Raghavani in Bhojpuri showman Pradeep K Sharma’s new film Sada Suhagan

आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म जननी तेरी कहानी का मुहूर्त संपन्न

आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म  जननी तेरी कहानी  का मुहूर्त संपन्न

Dec 13, 2021

कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आईना फिल्म इंटरटेनमेंट बैनर के तले महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म “जननी तेरी कहानी” का शुभ मुहूर्त धूमधाम से वाराणसी में किया गया। श्री गणेश जी की पूजा, अर्चना करके फिल्म का मुहूर्त किया गया। उक्त अवसर पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं बहुत सी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने समाज को आईना दिखाने व समाज को जागरूक करने की पहल पर काफी सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने हेतु बनाई जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें संदेश भी दिया जाएगा। यह फ़िल्म समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा इतने अत्याचार को सहते हुए महिलाओं का समाज को बनाने में योगदान को लेकर बनाई जा रही है।

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न लोकेशन पर किया जाएगा, जोकि फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म की शूटिंग के स्थल तय किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता सुमित स्वामी हैं। लेखक – निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सह निर्माता आशीष कुमार व रविन्द्र सिंह हैं। फिल्म का छायांकन प्रमोद पांडेय करेंगे। संगीतकार शिशिर पांडेय, शिवा तिवारी, दीपक दिलकश हैं। गीतकार विनय बिहारी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, सोनू शर्मा हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, नृत्य संजय सुमन, राजू राय, रिक्की जैस, कला बाबा बजनिया, सुजीत सावंत का है। प्रोडक्शन मैनेजर विकास श्रीवास्तव, सह निर्देशक जख्मी साजन राज, डिज़ाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो करेंगे। मुख्य कलाकार विनय आनन्द, रानी चटर्जी, अयाज खान, लोटा तिवारी, सुमित स्वामी, संजू सोलंकी, राजू रजिया, ठाकुर हर्षित सिंह, रोमी सिंह, खुशबू राय, सनाया मल्होत्रा आदि हैं।

आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म  जननी तेरी कहानी  का मुहूर्त संपन्न

खेसारीलाल यादव – सुजीत कुमार सिंह और लोकेश मिश्रा की नई भोजपुरी फिल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त संपन्न शूटिंग शुरू

खेसारीलाल यादव – सुजीत कुमार सिंह और लोकेश मिश्रा की नई भोजपुरी फिल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त संपन्न  शूटिंग शुरू

Dec 7, 2021

ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ एक्ट्रेस सोनिका गौड़ा स्टारर फिल्म “अंदाज” का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शानदार होटल मुलाकात में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऎक्ट्रेस सोनिका गौड़ा इस फिल्म में  खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव का लुक और किरदार एकदम अलग होने वाला है। जिस तरह हिंदी फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोज़िट 2 हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं, इस भोजपुरी अंदाज में भी ख़ेसारी लाल यादव के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म की कथा-पटकथा बिल्कुल अलग है।

कमला फिल्म्स क्रियेशन्स प्रस्तुत व लोकेश मिश्रा कृत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं, जबकि निर्देशन की बागडोर सुपरहिट फिल्म देने वाले टैलेंटेड निर्देशक सुजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं।

भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फ़िल्म अंदाज के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव के हाथों आए हुए सभी अतिथियों एवं फिल्म की पूरी यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर, साल और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। फ़िल्म के मुहूर्त के समय मंच संचालन का कुशल नेतृत्व पॉपुलर एंकर रवि रंजन ने किया।

फिल्म के मुहूर्त के इस शुभ बेला पर मुख्य अतिथि के रुप में सुरेन्द्र नारायण सिंह (भाजपा विधायक, रोहनिया), राजेन्द्र सिंह (पूर्व संगठन महामंत्री, झारखंड, भाजपा), आनंद साहू (भाजपा नेता), हुलास पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा, बिहार, सह पूर्व विधान परिषद सदस्य), राजेश गुप्ता (राजद विधायक, सासाराम),  देव त्यागी (एनआरआई लंदन) उपस्थित थे। भव्य मुहूर्त के बाद फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

कई हिट फिल्मों के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इसको डायरेक्ट कर रहे हैं। कमला फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म अंदाज के सह निर्माता राम कोमल सिंह यादव हैं। लेखक वीरू ठाकुर, डीओपी आर आर प्रिंस और एडिटर दीपक जऊल हैं। प्रचारक आरआरजे मीडिया है। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, अर्शी खान, सोनिका गौड़ा, बृजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, जे नीलम, नीलम पांडेय, रवि रंजन, अभिषेक पांडेय गोलू, निशा तिवारी और बाल कलाकार आर्यन बाबू हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक लहर लाने के मकसद से लोकेश मिश्रा अलग किस्म की कहानियों पर फ़िल्म निर्माण शुरू किया है। उनके बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ”राजा डोली लेके आजा” का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर हो रहा है जिसमे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ हीरो, आम्रपाली दूबे और श्रुति राव हेरोईन हैं। इस तरह से अंदाज इस बैनर की दूसरी फिल्म है। एक बार फिर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और निर्माता लोकेश मिश्रा एक बेहतरीन सिनेमा बनाने जा रहे हैं।

फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी नई फिल्म “अंदाज” का शुभ मुहूर्त बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी की पावन धरती में हुआ। इस फ़िल्म मेरा किरदार मेरी सभी फिल्मो से काफी अलग है। दर्शको को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इसका टाईटल बड़ा जबदरस्त है तो फ़िल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी है।

फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि ख़ेसारी जी इस फ़िल्म में रोमांटिक किरदार में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और अर्शी खान के साथ सोनिका गौड़ा की तिकड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है, मुझे उम्मीद है की यह तिकड़ी पर्दे पर धमाल माचायेगी।

     

निर्माता लोकेश मिश्रा ने बताया कि अंदाज मेरे लिए एक यूनिक सब्जेक्ट और ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को दिया डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान चिन्ह

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को दिया डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान चिन्ह

Dec 4, 2021

विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। अभी पिछले दिनों ही सबरंग अवार्डस 2021 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को विभिन्न कैटेगरियों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं राज्यपाल महोदय का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

इस प्रकार के सम्मान मिलने से हमें और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। हम आगे भी साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ परिवारिक फिल्मों का भी निर्माण करते रहेंगे।

दिनेशलाल यादव निरहुआ कर रहे हैं 15 दिन से भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग प्रतापगढ़ में

दिनेशलाल यादव निरहुआ कर रहे हैं 15 दिन से भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग प्रतापगढ़ में

Dec 4, 2021

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के विगत 15 दिनों से भोजपुरी फिल्म गोबर धन की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। इतने बड़े सुपरस्टार का पहली बार वहाँ पर शूटिंग करने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार कलीम खान हैं। बता दें कि प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया है और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं, जबकि डीओपी सरफराज आर खान दृश्यों को बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद कर रहे हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। लोकल प्रोडक्शन कन्ट्रोलर पंकज यादव हैं। प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेघाश्री, किरण यादव, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, राम नरेश, रत्नेश बरनवाल, रूपा सिंह, संजना सिंह, सनी शर्मा, ऊदल यादव, बंधु खन्ना आदि हैं।

मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ – अक्षरा सिंह – श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर वायरल हुआ वीडियो

मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ –  अक्षरा सिंह –  श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर  वायरल हुआ वीडियो

Nov 26, 2021

निरहुआ की मस्ती अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ प्रयागराज की सड़क पर

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रयागराज की सड़क पर बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मस्ती करते और झूमते नाचते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में निरहुआ येलो कलर के टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और रेड कलर के शूज़ में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। उनकी बांहों में अक्षरा और श्रुति राव हैं और उनके साथ एनर्जी से भरपुर डांस कर रहे हैं। लाल रंग के शार्ट ड्रेस में श्रुति राव हॉट लग रही हैं वहीं ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में अक्षरा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।

हमने जब इस वायरल वीडियो का पता किया तो पता चला कि यह वीडियो दरअसल निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव स्टारर फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग के दौरान लिया गया है। जहां तीनों सितारे फ़िल्म के एक डांस नम्बर के लिए रिहर्सल कर रहे थे। फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने सेट से यह वीडियो लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया और इस तरह यह वायरल हो गया।

https://www.instagram.com/p/CWetZEOogCL/?utm_medium=copy_link

आपको बता दें कि इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ निर्माता प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप” की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव, संजय पाण्डेय, संजय महानंद, पद्म सिंह सहित कई कलाकार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे है।

फिल्म एक अनपढ़ युवा की कहानी है। फिल्म एक्शन रोमांस और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में कई ऐसे सीन देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे।

फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फिल्म का काम जोरो शोरो से शुरू है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव फिल्म के लिए जोरो शोरो से पसीना बहा रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को बहुत कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। इसलिए हम रात दिन मेहनत करके अपने भोजपुरिया को कुछ अच्छा परोसने वाली है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का किरदार सबको आश्चर्य चकित कर देने वाला है।

आपको बता दें कि निर्माता प्रदीप के शर्मा की इस फ़िल्म की सह-निर्मात्री अनिता शर्मा और पदम् सिंह हैं।  इस फिल्म को पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं।

मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर, वायरल हुआ वीडियो