Latest News Of Entertainment, Politics, Sports, Crime, & Share Market From All Over India

Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

Sep 3, 2026

Noida: A new chapter in India–Nicaragua cultural relations was initiated with the formal launch of the Indo Nicaragua Film and Cultural Forum at Marwah Studios, Film City, Noida, in the presence of eminent personalities from politics, diplomacy, media, defence, business and the entertainment industry.

The Forum was launched by Vijay Goel, Former Union Minister and Vice Chairperson, Gandhi Smriti and Darshan Samiti; H.E. Ms. Nadeska Imara Cuthbert Carlson, Ambassador of Nicaragua; Dr. Ajit Pathak, President, Public Relations Society of India (PRSI); Brig. Sujit Narain, YSM, SM (Gallantry), Secretary, Rajya Sainik Board, Government of NCT of Delhi; Dr. Subhash Goyal, CMD, STIC India; Richa Mehta, Model and Actor; and Dr. Sandeep Marwah, President of the International Chamber of Media and Entertainment Industry (ICMEI) and Founder of Noida Film City.

Speaking on the occasion, Dr. Sandeep Marwah said, “India and Nicaragua have enormous potential for cooperation in films, television, media, art, culture, tourism and education. Cinema is one of the strongest tools of cultural diplomacy because it brings people and nations closer by showcasing their stories, traditions and aspirations. The Indo Nicaragua Film and Cultural Forum will work as a bridge between the creative communities of both countries and will facilitate greater interaction, exchange programmes, film screenings, joint productions, festivals and cultural initiatives.”

Dr. Marwah further added that the Forum would provide a platform for filmmakers, artists, media professionals, students and cultural organisations from India and Nicaragua to explore new avenues of collaboration. “We are committed to using the power of media and entertainment to promote Love, Peace and Unity Through Art and Culture,” he said.

H.E. Ms. Nadeska Imara Cuthbert Carlson, Ambassador of Nicaragua, welcomed the initiative and expressed her appreciation for the launch of the Forum. She said, “Culture is a powerful bridge between nations. Nicaragua and India may be geographically distant, but through art, cinema, music and cultural exchange, we can bring our people much closer. I am very pleased to be part of this initiative and look forward to seeing stronger cooperation between our creative communities.”

The Ambassador also highlighted the richness of Nicaragua’s cultural heritage and expressed her desire to promote greater awareness of Nicaragua in India and India in Nicaragua. She said that the Forum could become an important platform for young filmmakers, artists and cultural ambassadors of both nations to meet, learn from each other and develop meaningful collaborations.

The launch was attended by media personalities, filmmakers, academicians, diplomats, artists and students. The formation of the Indo Nicaragua Film and Cultural Forum is expected to open new avenues for joint cultural programmes, film festivals, screenings, workshops, artistic exchanges, tourism promotion and professional collaborations between India and Nicaragua.

The Forum will work under the aegis of ICMEI with the objective of further strengthening friendship, understanding and cooperation between the people of India and Nicaragua through the creative power of cinema and culture.

 

Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

Sep 1, 2026

Mumbai: The wait is finally over as the much-awaited romantic song “Tu Zindagi” is now out and ready to touch the hearts of music lovers. Filled with love, emotions and heartfelt melodies, the song beautifully captures the feeling of finding that one special person who becomes your whole world.

Featuring talented artists Fatima Ansari and Azhar Ali Khan, “Tu Zindagi” presents a fresh romantic musical experience with an emotional storyline and soulful performances.

The song features vocals by Zayed Khan and Ishaq Khan, while the music and composition have been created by Zayed Ishaq. The music video is directed by Mehek Agarwal, with lyrics penned by Rehnuma Saifi.

The technical team includes Deepam J Baruah for mixing and mastering, while Farheen Khan has worked on costume styling. The project is produced by Sandy Joil.

🎶 SONG CREDITS

Song: TU ZINDAGI

Featuring Artists: FATIMA ANSARI & AZHAR ALI KHAN

Singers: ZAYED KHAN & ISHAQ KHAN

Music & Composer: ZAYED ISHAQ

Director: MEHEK AGARWAL

Lyrics: REHNUMA SAIFI

Mixing & Mastering: DEEPAM J BARUAH

Costume Stylist: FARHEEN KHAN

Producer: SANDY JOIL

With its romantic theme and emotional melody, “Tu Zindagi” aims to connect with listeners who have experienced love, emotions and the feeling of making someone an important part of their life.

The makers are inviting audiences to watch, listen, feel and share the song and share their reactions with the team.

❤️ “TU ZINDAGI” — OUT NOW!

Watch it. Feel it. Share it. And tell us what you feel. 🎶❤️

SUBSCRIBE TO MY PERSONAL YOUTUBE CHANNEL

🔗 https://youtube.com/@officialzayedkhan/

“TU ZINDAGI” OUT NOW: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission  Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

Aug 31, 2026

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके 50 वर्षों के जीवन-सफर, सपनों, संघर्षों और रचनात्मक उपलब्धियों का भी शानदार उत्सव रहा।

अपने 50वें जन्मदिन के अवसर पर विजय सक्सेना को उनके करीबी मित्रों और शुभचिंतकों ने दिल से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। इनमें राहुल रॉय, अरुण बख्शी, कमाल खान, अभिनेत्री सोनी दास, ग़ज़ल, पूजा, रोशनी, राजदीप चौहान, पवन कुमार करमे, रॉबिन, नीलम नारायण, फिरदौस सहित अनेक मित्र एवं शुभचिंतक शामिल रहे। इस खुशी के अवसर पर भव्य कॉकटेल डिनर का आयोजन हुआ, जहाँ संगीत, नृत्य और आत्मीय मित्रता के माहौल ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

विजय सक्सेना की जीवन-यात्रा इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि इसमें “गाँव की मिट्टी से लेकर वैश्विक सपनों तक” का अद्भुत सफर दिखाई देता है। जगतपुर क्षेत्र के समीप स्थित एक गाँव से अपनी यात्रा शुरू करने वाले विजय सक्सेना ने आगे चलकर कनाडा में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

परिचित गाँव की गलियों और अपनी जड़ों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कनाडाई मनोरंजन जगत तक पहुँचना उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके गृह क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है।

उनकी इस यात्रा को और विशेष बनाती है उनकी आगामी फिल्म “Mission Canada”। फिल्म के कई महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग जगतपुर क्षेत्र के गाँवों और उन परिचित स्थानों के आसपास की गई है, जहाँ विजय सक्सेना का बचपन और प्रारंभिक जीवन बीता। अपनी मिट्टी, खेतों, रास्तों, लोगों और परिचित परिवेश को बड़े पर्दे पर देखना उनके अतीत और वर्तमान के बीच एक बेहद भावुक और आत्मीय सेतु का निर्माण करता है।

किसी कलाकार के लिए अपनी जड़ों से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुँचना केवल व्यावसायिक सफलता नहीं होती, बल्कि यह उसकी पहचान, संस्कृति, संस्कार और सपनों की विजय भी होती है। विजय सक्सेना की कहानी इस बात का सुंदर उदाहरण है कि प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और रचनात्मक जुनून व्यक्ति को भौगोलिक सीमाओं से बहुत आगे ले जा सकते हैं, लेकिन अपनी जन्मभूमि और अपनी मिट्टी से भावनात्मक रिश्ता हमेशा कायम रहता है।

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में उनका अनुभव क्षेत्र के उभरते कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी रचनात्मक सोच, पेशेवर अनुभव और अंतरराष्ट्रीय exposure नई पीढ़ी के कलाकारों, लेखकों, संगीतकारों और फिल्मकारों को यह विश्वास दिला सकते हैं कि बड़े सपने देखना और उन्हें वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाना पूरी तरह संभव है।

गायक पवन कुमार करमे का मानना है कि जब अपनी मिट्टी से जुड़े शब्द, भावनाएँ और संगीत एक अनुभवी सिनेमाई दृष्टि से जुड़ते हैं, तो ऐसी रचनाएँ सीमाओं को पार कर विभिन्न संस्कृतियों के दिलों तक पहुँचने की क्षमता रखती हैं।

इसलिए विजय सक्सेना की स्वर्ण जयंती केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि 50 वर्षों के जीवन, सपनों, रिश्तों, संघर्षों, रचनात्मकता और स्थानीय जड़ों से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक की प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि यह स्वर्णिम पड़ाव विजय सक्सेना जी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशियाँ, नई रचनात्मक ऊँचाइयाँ और निरंतर वैश्विक सम्मान लेकर आए। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “Mission Canada” को शानदार सफलता मिले और उनके जीवन की सिनेमाई यात्रा आने वाले वर्षों में अनेक नई और यादगार उपलब्धियों से रोशन होती रहे।

केवल कुमार और Leo Media Digital कि और सेbविजय सक्सेना जी को स्वर्ण जयंती जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

 

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission  Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

Aug 31, 2026

मुंबई: रोमांटिक गानों के शौकीनों के लिए प्रसिद्ध निर्माता मनीष शाह लगातार एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं”* आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुका है, जबकि आगामी *4 सितंबर* को उनका अगला गाना *”तेरी आंखों में”* दर्शकों के बीच होगा।

हाल ही में रिलीज हुए उनके पिछले गीत *’भीगी मोहब्बत’* को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। संगीत प्रेमी *’MS Music Series’* यूट्यूब चैनल पर जाकर इन सभी गानों का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।

“बरसात हैं” में दिखी राज और कविता की शानदार केमेस्ट्री

हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं (Barsaat Hain)”* में राज सिंह राजपूत और कविता मिश्रा की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

* *गायक:* परेश परमार एवं जलपा दावे

* *संगीतकार:* कमलेश वैद्य

* *निर्देशक:* विकास मंडल

* *कोरियोग्राफर:* संजय कोर्वे

4 सितंबर को रिलीज होगा “तेरी आंखों में”

https://youtube.com/shorts/UvWvPmebjh8?si=2j_afRb205txYJBG

आगामी 4 सितंबर को रिलीज होने जा रहे म्यूजिक वीडियो *”तेरी आंखों में (Teri Aankhon Mein)”* में प्रथम जैन और लक्ष्मी पंडित की जोड़ी अभिनय करती दिखेगी।

* *गायक:* मनीष पांडेय एवं रिया गुप्ता

* *गीतकार:* नीतीश त्रिपाठी

* *संगीतकार:* संजय यादव

* *निर्देशक:* अंशुल

* *कोरियोग्राफर:* दिलीप शाह

* *डीओपी (DOP):* निरंजन गुप्ता

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

दोनों ही म्यूजिक वीडियो का निर्माण दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है। कर्णप्रिय गीत-संगीत के साथ-साथ गानों की विजुअल मेकिंग और फिल्मांकन बेहद आकर्षक है। निर्माता मनीष शाह का कहना है कि इन रोमांटिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव और बेहतरीन मनोरंजन मिलेगा।

 

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

Aug 31, 2026

Universal Global Excellence Award 2026 में उपलब्धियों, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान का भव्य सम्मान

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026: राजधानी दिल्ली में 22 अगस्त 2026 को उपलब्धियों, प्रतिभा, कला और ग्लैमर से सजी एक शानदार शाम देखने को मिली, जब प्रतिष्ठित Universal Global Excellence Award 2026 का भव्य आयोजन Tayal Farms & Resorts, New Delhi में किया गया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी स्नेहा उल्लाल ने Chief Guest के रूप में शिरकत की। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने पूरे आयोजन की भव्यता और आकर्षण को कई गुना बढ़ा दिया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय उपलब्धियां और समाज एवं अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं तथा विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसी गौरवपूर्ण क्रम में Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी को उनके उल्लेखनीय Achievements, Professional Excellence और Entertainment Industry में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित Universal Global Excellence Award 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. देबोजीत लाहिड़ी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उनकी दूरदृष्टि, समर्पण, रचनात्मक सोच तथा मनोरंजन जगत के प्रति निरंतर योगदान की प्रभावशाली पहचान के रूप में सामने आया है।

समारोह का सबसे विशेष और गौरवपूर्ण क्षण वह रहा, जब बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के हाथों डॉ. देबोजीत लाहिड़ी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस यादगार पल को समारोह में मौजूद अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।

डॉ. देबोजीत लाहिड़ी की इस समारोह से जुड़ी भूमिका भी विशेष रही। वे इस प्रतिष्ठित आयोजन में केवल Awardee के रूप में ही नहीं, बल्कि Event Partner के रूप में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

 

बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय की फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय की फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Aug 30, 2026

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। देखते ही देखते यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार करके मिलियन क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म में भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता पवन पांडेय की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। उनकी अदाकारी बहुत ही दमदार लग रही है। उनके साथ संदीप यादव, रितम श्री मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को विश्व प्रसिद्ध भजन गायक और पद्म श्री सम्मानित अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, लोक-संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं को भी प्रमुखता दी गई है।

फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि वाराणसी है। ट्रेलर में शहर के घाटों, गलियों और धार्मिक-सांस्कृतिक माहौल की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में माही श्रीवास्तव का किरदार कहानी की धुरी बताया जा रहा है। वाराणसी की पावन पृष्ठभूमि और वहां की लोक-संस्कृति फिल्म को एक अलग विजुअल पहचान देती है। इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। डीओपी की जिम्मेदारी के. वेंकट महेश ने संभाली है। फिल्म के गीत विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजय सिंह ने दिया है। फिल्म में अनूप जलोटा, प्रियंका सिंह, पवन पांडे, विजय चौहान और राजा हसन ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में माही श्रीवास्तव के साथ पवन पांडेय, संदीप यादव, रितम श्री, राजेश तोमर, योगेश पांडे, राकेश त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, ऋषभ राजपूत और राजन कानू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अयान मकवाना ने दिया है। वीएफएक्स आकाश सिंह, डीआई रोहित सिंह और एडिटिंग प्रीतम नायक ने की है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। नृत्य निर्देशन एम.के. गुप्ता और कला निर्देशन राम दुलारे ने संभाला है। प्रोडक्शन मैनेजर योगेश पांडेय हैं, जबकि सहायक निर्देशक आदित्य मिश्रा और रोशन वर्मा हैं। फिल्म के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म बनाने के पीछे उद्देश्य ऐसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना है, जो मनोरंजन के साथ उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जोड़े, जिसमें हम सफलता अर्जित कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर ने एक मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘केवट’ की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को छूएंगी, साथ ही ये फिल्म मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी दर्शकों के सामने रखेगी। इस बात को फिल्म के ट्रेलर ने एक दिन में एक मिलियन व्यूज हासिल करके साबित कर दिया है।’

अभिनेता पवन पांडेय ने कहा कि  ‘मेरे लिए ‘केवट’ सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि भावनाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी है। फिल्म की कहानी और वाराणसी की पृष्ठभूमि दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ रिश्तों, संस्कारों और लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।’ उन्होंने आगे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मुझे खुशी है कि फिल्म के ट्रेलर को मात्र एक ही दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज का प्यार मिला है। इसके सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

अजय आर प्रोडक्शन की पहली भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य मुहूर्त संपन्न बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में

अजय आर प्रोडक्शन की पहली भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य मुहूर्त संपन्न बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में

Aug 29, 2026

सांस्कृतिक नगरी और मोक्षदायिनी काशी (वाराणसी) की पावन धरती पर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ‘अजय आर प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का शुभ मुहूर्त वाराणसी के एक प्रतिष्ठित स्थल पर पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े निर्माता अजय कुमार निरहुआ, निर्देशक अनिल कमल चौहान, मुख्य कलाकारों सहित भोजपुरी सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां, स्थानीय कलाकार और भारी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभिनेता से निर्माता बनने की राह पर कदम बढ़ा चुके अजय कुमार निरहुआ की यह बतौर निर्माता पहली भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर न सिर्फ फिल्म की स्टारकास्ट, बल्कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि निर्माणाधीन फिल्म ‘घायल आशिक’ के निर्माता अजय कुमार निरहुआ हैं। निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं। लेखक आनंद विद्यार्थी तथा डीओपी अमिताभ चंद्रा हैं। भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनूठी स्टारकास्ट है। फिल्म में युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता हर्षित सिंह ठाकुर मुख्य अभिनेता (नायक) के रूप में नजर आएंगे। वहीं, उनके अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री रानी मिश्रा मुख्य अभिनेत्री (नायिका) की भूमिका निभा रही हैं। हीरो के दोस्त के लिए प्रत्युष सरार्फ हैं। उनके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार अमित शुक्ला, अनूप अरोरा और जे नीलम जे भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता अजय कुमार निरहुआ ने कहा कि ‘फिल्म ‘घायल आशिक’ की शूटिंग बहुत जल्द बनारस और बिहार के मोतिहारी के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। इस फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है और उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।’

फिल्म के निर्देशक अनिल कमल चौहान ने कहा कि ‘लेखक आनंद विद्यार्थी द्वारा लिखी गई यह कहानी एक्शन, इमोशन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का एक संतुलित मिश्रण है। हर वर्ग के दर्शक इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे।’

अजय आर प्रोडक्शन की पहली भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य मुहूर्त संपन्न बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में

 

निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘बाप परेशान माई से बेटा परेशान लुगाई से’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘बाप परेशान माई से बेटा परेशान लुगाई से’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

Aug 29, 2026

लगातार भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रही सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊर्जा का संचार किया है। इसी कड़ी में सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. के बैनर तले एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘बाप परेशान माई से बेटा परेशान लुगाई से’ शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के महराजगंज, थाना औराई, जिला भदोही में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जो बैक टू बैक एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, महेश आचार्या, मंटू लाल, रिंकू भारती, अशोक गुप्ता,सुष्मिता मिश्रा, लाल धारी, रागिनी राय, अमर गुप्ता, बबलू लाल आदि हैं।

फिल्म के लेखक शमशेर सेन, परिकल्पना विजय यादव, गीत व संगीत सुनील झा का है। मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष और विनीत , कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह राजपूत, अजय सिंह, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

निर्देशक विजय यादव ने बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘बाप परेशान माई से बेटा परेशान लुगाई से’ फुल एंटरटेनिंग फिल्म है, जो हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। मुझे खुशी है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. भोजपुरी फिल्म जगत में निराशा को आशा की किरण फैला रही है और फिल्म निर्माताओं का उत्साहवर्धन कर रही है।

निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘बाप परेशान माई से बेटा परेशान लुगाई से’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also  Entrepreneur & Social Worker,  His Gujarati Film Layak Nalayakk  Released Successfully Recently

Aug 29, 2026

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of acting from his college days. Use to participate in college annual functions & inter-college competitions, did plays in Bhopal Natya Academy as a hobby. But never thought of making acting as a profession.

But when destiny has a plan for you, in 2018, he gave a audition for a Tv Serial, Yagnesh Sharma was short listed, and the journey of acting started, he did a web series of 10 episode in Hindi, title Samjhauta with a very powerful character of Munshi which was shot in Kulu Manali, Dehradun Mussoorie Hrishikesh. With co-actors Jasleen Matharu, Keshav Arora, Shilpa Gandhi, Dimple Bagroy, Kiran Kumar & others.

Then he got a character of judge in a Hindi Film based on Triple Taalaq, then he got a chance to do a Gujarati Film called Layak Nalayakk with a very big starcast, Hitu Kanodia, Ashmit Patel, Hiten Kumar, Ojas Rawal, Kiran Acharya, Shekhar Shukla & others, which was shot in London & Gujarat.

It was my bad luck I couldn’t go to London, says Yagnesh Sharma, due to visa issues, the film got released on 24th July 2026, with a Grand Premire In Ahmedabad, my dream came true by giving media bytes, public reactions, i am also doing another Gujarati Film Tara Maate again with all big stars Hiten Kumar, Gaurav Paswala, Sunny Pancholi, Smita Gondkar, Katha Patel, Greeva Kansara, Jitendra Thakkar & others.

At present Yagnesh Sharma  is doing, few Vertical Series, Short Films, Gujarati Film Rangilo 420 & Aatma Parmatmaa & few projects have been finalize to go on floor next year.

 

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also  Entrepreneur & Social Worker,  His Gujarati Film Layak Nalayakk  Released Successfully Recently

 

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत तनु श्री और विष्णु मौर्य ने शुरू किया 11 में से 6वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार छठी मइया’ की शूटिंग

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत तनु श्री और विष्णु मौर्य ने शुरू किया 11 में से 6वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार छठी मइया’ की शूटिंग

Aug 28, 2026

महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति की मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने एक साथ एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म बनाने का वीणा उठाया है। जिसमें से 5 भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर ली गई है और अब 6वीं फ़िल्म ‘हमार छठी मइया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि फ़िल्म प्रोड्यूसर विद्या मौर्य की सभी 11 भोजपुरी फिल्मों के कुशल निर्देशन की जिम्मेदारी मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह ने संभाला है।

उन्होंने कुशलतापूर्वक 5 फिल्मों शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर करके कंप्लीट कर लिया है और 6वीं फ़िल्म जोर शोर से शुरु कर दिया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस तनु श्री हैं, उनके साथ बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता विष्णु मौर्य अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं। लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार छठी मइया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार तनु श्री, विष्णु मौर्य, इंद्रसेन यादव, लालधारी, संजू सोलंकी, अजय त्रिपाठी, रिंकू आयुषी, अनीता ओझा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि हैं।

इस फिल्म के डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत तनु श्री और विष्णु मौर्य ने शुरू किया 11 में से 6वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार छठी मइया’ की शूटिंग